लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अंतरिक्ष में मत घुमाओ, जमीन पर वापस लाओ!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: March 28, 2019 10:45 IST

सिद्धू ने नरेंद्र मोदी के पुराने ट्वीट की बात को ही लगभग दोहराते हुए कहा, '2019 लोकसभा चुनाव आ चुका है मगर कोई बीजेपी नेता विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है। दुखद। बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, राफेल इत्यादि मुद्दों से मत भटकाओ।'

Open in App

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उन्हीं की भाषा में तंज कसने की कोशिश की है। बुधवार को ए-सैट के सफल परीक्षण की घोषणा के बाद सिद्धू ने पीएम मोदी का पांच साल पुराना ट्वीट निकाला। इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सिद्धू ने लिखा, 'जनता को अंतरिक्ष में मत घुमाओ, जमीन पर वापिस लाओ, सही मुद्दों से मत भटकाओ!'

सिद्धू ने नरेंद्र मोदी के पुराने ट्वीट की बात को ही लगभग दोहराते हुए कहा, '2019 लोकसभा चुनाव आ चुका है मगर कोई बीजेपी नेता विकास के मुद्दे पर बात नहीं कर रहा है। दुखद। बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या, राफेल इत्यादि मुद्दों से मत भटकाओ।'

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू के बयान और कार्य अक्सर विवादों में रहते हैं। पिछले दिनों पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने वाली फोटो वायरल हो गई थी। जिसके बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई।

इससे पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर इस सफलता के लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों की सराहना की। साथ ही राष्ट्र के नाम संबोधन में इस वैज्ञानिक उपलब्धि की घोषणा करने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्हें 'विश्व रंगमंच दिवस' की बधाई दी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री के चेहरे पर इस बात का डर और हताशा साफ दिखाई दे रही है कि वह अब जाने वाले हैं।

पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

पीएम ने बताया कि इस मिशन के तहत सभी लक्ष्यों को हासिल किया गया और भारत में ही निर्मित सेटेलाइट का इस्तेमाल किया गया।पीएम ने कहा, 'आज हमारे पास पर्याप्त सेटेलाइट हैं जो विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, आपदा प्रबंधन, संचार, मौसम की जानकारी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।'

पीएम ने कहा, 'ए-सैट मिसाइल भारत के अंतरिक्ष प्रोग्राम को नई शक्ति देगा। मैं अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को बताना चाहता हूं कि इसका इस्तेमाल किसी के खिलाफ नहीं किया जाएगा। यह पूरी तरह से भारत की अपनी रक्षा की कोशिश है। हम अंतरिक्ष में हथियारों की रेस के खिलाफ हैं।'

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूनरेंद्र मोदीडीआरडीओभारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं