लाइव न्यूज़ :

नरम पड़े सिद्धू के तेवर! बने रहेंगे पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष, कहा- सोनिया, प्रियंका, राहुल गांधी पर पूरा भरोसा

By विनीत कुमार | Updated: October 14, 2021 21:15 IST

पिछले महीने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की घोषणा करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा है कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान पर पूरा भरोसा है और वे जो भी फैसला लेंगे वह कांग्रेस सहित पंजाब के हित में होगा।

Open in App
ठळक मुद्देनवजोत सिंह सिद्धू ने गुरुवार को दिल्ली में के सी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की।हरीश रावत ने कहा- सिद्धू प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब के अध्यक्ष के रूप में अपना काम करेंगे।सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया था।

नई दिल्ली: पंजाबकांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर सभी को चौंका देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के सुर गुरुवार को बदल गए। सिद्धू ने संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी हरीश रावत से दिल्ली में मुलाकात की। इसक बाद उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस आलाकमान पर पूरा भरोसा है।

सिद्धू ने कहा, 'मैंने पंजाब और पंजाब कांग्रेस को लेकर अपनी चिंताएं आलाकमान को जाहिर की है। मुझे कांग्रेस अध्यक्ष, प्रियंका जी और राहुल जी पर पूरा भरोसा है। वे जो भी फैसला लेंगे वह कांग्रेस और पंजाब के भले के लिए होगा। मैं उनके निर्देशों का पालन करूंगा।'

वहीं हरीश रावत ने कहा, 'सिद्धू ने साफ तौर पर कहा कि माननीय सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आदेश उनको सर्वमान्य होगा। आदेश बिल्कुल साफ है कि वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब के अध्यक्ष के रूप में अपना काम पूरी शक्ति से करें। कल विधिवत तरीके से एक घोषणा की जाएगी।'

बता दें कि सिद्धू गुरुवार शाम करीब साढ़े छह बजे 24 अकबर रोड़ पहुंचे जहां उन्होंने पार्टी मुख्यालय में के सी वेणुगोपाल तथा पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात की।

सिद्धू ने 28 सितंबर को कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में सिद्धू ने कहा था कि वह पार्टी की सेवा करना जारी रखेंगे। उन्होंने पत्र में लिखा था, ‘किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व में गिरावट समझौते से शुरू होती है, मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे को लेकर कोई समझौता नहीं कर सकता हूं।’ 

कांग्रेस आलाकमान ने हालांकि सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया था। पिछले दिनों कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उस दौरान यह भी चर्चा थी कि सिद्धू मुख्यमंत्री चन्नी की कार्यशैली को लेकर भी खुश नहीं हैं, हालांकि कांग्रेस के सूत्र इससे इनकार करते हैं। 

 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूहरीश रावतपंजाबकांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील