लाइव न्यूज़ :

पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष का पुराना अंदाजा, नवजोत सिंह सिद्धू मंच पर 'बैटिंग' करते आए नजर, विरोधियों पर साधा निशाना

By अभिषेक पारीक | Updated: July 23, 2021 16:30 IST

नवजोत सिंह सिद्धू भले ही पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन वह अपना पुराना अंदाज नहीं भूले हैं। चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में जब सिद्धू अपना संबोधन देने उठे तो पद नया था, लेकिन अंदाज पुराना था।

Open in App
ठळक मुद्देचंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में जब सिद्धू अपना संबोधन देने उठे तो पद नया था, लेकिन अंदाज पुराना था। कुर्सी से उठने से पहले उन्होंने खुद को बैटिंग के लिए तैयार किया और फिर हाथों को बैटिंग के अंदाज में घुमाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सीएम साहब के मसले कम करने हैं। 

नवजोत सिंह सिद्धू भले ही पंजाबकांग्रेस के अध्यक्ष बन गए हैं, लेकिन वह अपना पुराना अंदाज नहीं भूले हैं। चंडीगढ़ के कांग्रेस भवन में जब सिद्धू अपना संबोधन देने उठे तो पद नया था, लेकिन अंदाज पुराना था। कुर्सी से उठने से पहले उन्होंने अपने दोनों हाथों को बैटिंग के लिए तैयार किया और फिर अपने हाथों को बैटिंग के अंदाज में घुमाया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें सीएम साहब के मसले कम करने हैं। साथ ही उन्होंने किसानों के मुद्दे से लेकर अपने विरोधियों पर भी बात की। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। सिद्धू ने कहा कि मेरा दिल चिड़े के दिल जैसा है। जो भी लोग मेरा विरोध करेंगे, वो मुझे और मजबूत बनाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी चमड़ी मोटी है और किसी के कहने-सुनने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। इस दौरान शेरो-शायरी के लिए मशहूर सिद्धू ने कहा-परखने से कोई अपना नहीं रहता, किसी भी आइने में ज्यादा देर चेहरा नहीं रहता। 

उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से सिद्धू का बिस्तरा कांग्रेस भवन में लगेगा। उन्होंने मंत्रियों से अपील करते हुए कहा कि वे मुझसे मिलने के लिए आएं और पंजाब मॉडल को आगे ले जाकर दिल्ली मॉडल को फेल करें। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक सामान्य कार्यकर्ता और राज्य इकाई प्रमुख के बीच कोई अंतर नहीं है। पंजाब का हर कांग्रेस कार्यकर्ता आज से पार्टी की प्रदेश इकाई का प्रमुख बन गया है। साथ ही सिद्धू ने अपने संबोधन में कहा कि हमें सीएम साहब के मसले कम करने होंगे। 

किसानों का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि दिल्ली की सड़कों पर किसान धरना दे रहे हैं। सबसे बड़ा मुद्दा यही है। उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानी का मिशन किसानों को ताकत देना है। इस दौरान उन्होंने अकाली दल पर भी जमकर निशाना साधा। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले

कार्यक्रम में उनके साथ मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी नजर आए। उन्होंने कहा कि सिद्धू के पिता पटियाला कांग्रेस के प्रधान रहे थे और वही मुझे राजनीति में लेकर आए थे। इस दौरान उन्होंने पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जाखड़ ने पंजाब में कांग्रेस के लिए बहुत कुछ किया है।  

पूर्व क्रिकेटर का अंदाज पसंद आया

इस दौरान सिद्धू को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश नजर आया और उन्होंने समर्थन में जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं को सिद्धू का क्रिकेटर वाला अंदाज बेहद पसंद आया। जब सिद्धू संबोधन के लिए खड़े हुए तो उन्होंने अपने दोनों हाथों को बैटिंग करने के अंदाज में घुमाया। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूअमरिन्दर सिंहकांग्रेसपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत