लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू को गंभीर बीमारी, डॉक्टरों ने कहा- नहीं मानी बात तो चली जाएगी बोलने की शक्ति

By पल्लवी कुमारी | Updated: December 7, 2018 06:44 IST

नवजोत सिहं सिद्धू डॉक्टरों की टीम की देख-रेख में है। उनकी कई रक्त जांच कराई गई है। जांच और बेड रेस्ट के लिए सिद्धू कुछ दिनों तक मीडिया से दूर रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावी रैलियां करने की वजह से नवजोत सिहं सिद्धू के वोकल कॉर्ड्स में नुकसान डॉक्टरों ने चार से पॉंच दिन आराम करने की सलाह दी है। 

कांग्रेस नेता और पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की आवाज जा सकती है। ऐसा डॉक्टर कर रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू को डॉक्टरों ने चार से पॉंच दिन आराम करने की सलाह दी है। 

डॉक्टरों के मुताबिक लगातार इतनी सारी चुनावी रैलियां करने की वजह से सिद्धू के वोकल कॉर्ड्स में नुकसान पहुंचा है और अगर उन्होंने कुछ दिनों तक आराम नहीं किया तो ये इससे उनकी आवाज जाने का भी खतरा है। 

सिद्धू ने 17 दिनों में की 70 रैलियों 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिद्धू ने 17 दिनों तक लगातार चुनाव रैली की है, जिसमें उन्होंने 70 रैलियों को संबोधित किया है। डॉक्टर ने यह भी कहा है कि इस दौरान सिद्धू ने काफी हवाई यात्रा भी की है, जिससे उनकी हेल्थ पर काफी बुरा असर पड़ा है। 

डीप वीन थ्रोम्बोसिस बीमारी के शिकार हैं सिद्धू

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक हवाई यात्रा की वजह से कुछ साल पहले  सिद्धू डीप वीन थ्रोम्बोसिस बीमारी का शिकार हो गए थे। इसी वजह से तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के विधान सभा चुनाव का प्रचार करने के लिए वह लगातार हेलीकॉप्टर और विमान यात्राएं की, जिसने उनकी सेहत और खराब कर दी है। 

जांच के लिए मीडिया से दूर रहेंगे सिद्धू

फिलहाल सिद्धू डॉक्टरों की टीम की देख-रेख में है। उनकी कई रक्त जांच कराई गई है। जांच और बेड रेस्ट के लिए सिद्धू कुछ दिनों तक मीडिया से दूर रहेंगे। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा