लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू ने अमरिंदर सिंह के सामने डाले हथियार, पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 14, 2019 12:39 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को 10 जून को ही चिट्ठी के माध्यम से भेज दिया था.

Open in App
ठळक मुद्देसिद्धू और कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान से ही तनातनी चल रही थी. नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है.

नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है.

इस बीच लगातार ख़बरें आ रही थी कि उनके और राज्य के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है.

उन्होंने अपना इस्तीफा 10 जून  को ही राहुल गांधी को सौंप दिया था.

उन्होंने राहुल गांधी को चिट्ठी लिख कर इसकी जानकारी दी थी. सिद्धू और कैप्टेन अमरिंदर सिंह के बीच लोकसभा चुनाव के दौरान से ही तनातनी चल रही थी. 

इमरान खान के शपथ-ग्रहण समारोह में शामिल होने और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख से सिद्धू के गले मिलने के कारण अमरिंदर सिंह ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई थी.

मुख्यमंत्री ने गत छह जून को सिद्धू से स्थानीय प्रशासन और पर्यटन तथा संस्कृति विभागों का प्रभार छीन लिया था और उन्हें बिजली तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा था. 

कैबिनेट में फेरबदल के दो दिन बाद आठ जून को सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में तेजी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा गठित मंत्रणा समूहों से भी सिद्धू बाहर हो गए थे. मुख्यमंत्री और सिद्धू के बीच गतिरोध को दूर करने का जिम्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल को सौंपा गया था.

 

सिद्धू ने एक दूसरे ट्वीट में इस्तीफे की जानकारी कैप्टेन अमरिंदर सिंह को भेजने की बात कही है.

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील