लाइव न्यूज़ :

सिद्धू ने कसा पीएम मोदी के 'अच्छे दिन' पर तंज, कहा- बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 30, 2018 16:16 IST

नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर विवाद पर कहा है, "जब मैं पहले पाकिस्तान गया था और यह बताया था कि उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर का वादा किया है, तो आलोचकों ने मेरा मजाक उड़ाया था। अब वही लोग थूककर चाट रहे हैं।''

Open in App

करतारपुर कॉरिडोर को लेकर विवादों में घिरे पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने हैदराबाद में कहा, '' बुरे दिन जाने वाले हैं, राहुल गांधी आने वाले हैं।''  

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा शेयर की वीडियो में उन्होंने कहा, ''हम राहुल गांधी के सिपाही हैं...मेरा नारा है कि बुरे दिन जाने वाले हैं, हुल गांधी आने वाले हैं। लालकिला पर झंडा फहराने वाले हैं...कोई रोक सके तो रोक।"

नवजोत सिंह सिद्धू ने करतारपुर कॉरिडोर विवाद पर कहा है, "जब मैं पहले पाकिस्तान गया था और यह बताया था कि उन्होंने करतारपुर कॉरिडोर का वादा किया है, तो आलोचकों ने मेरा मजाक उड़ाया था। अब वही लोग थूककर चाट रहे हैं, और यू-टर्न ले रहे हैं..."

नवजोत सिंह सिद्धू की करतारपुर को लेकर आलोचना

बता दें कि पिछले दिनों करतारपुर गलियारा परियोजना में शामिल होने के लिए सिद्धू आलोचना की गई थी। लेकिन पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और कई अन्य पाकिस्तानी नेताओं ने  नवजोत सिंह सिद्धू की करतारपुर गलियारा परियोजना को साकार करने में “लगातार” किए गए उनके प्रयासों के लिए बुधवार को जमकर प्रशंसा की। 

परियोजना के लिए सिद्धू के “योगदान’’ का करतापुर गलियारे पर बनी एक लघु फिल्म में खास तौर पर उल्लेख भी किया गया है। यह फिल्म यहां परियोजना की आधारशिला रखे जाने के कार्यक्रम के बाद दिखाई गई। 

पाक पीएम इमरान खान ने कहा- सिद्धू, अगर पंजाब में चुनाव लड़े तो जीत जाएंगे

पाक पीएम खान ने करतारपुर गलियारे के लिए पुरजोर प्रयास करने को लेकर सिद्धू की प्रशंसा करते हुए मजाकिया अंदाज में कहा, “कल से मैं जो कुछ भी देख रहा हूं, उससे मैं आपको यह बता सकता हूं कि सिद्धू, अगर आप यहां से चुनाव लड़ेंगे खासकर पंजाब में तो आप जीत जाएंगे।” 

खान ने कहा कि दृढ़ निश्चय वाले नेता ही दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते को सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा, "मुझे आशा है कि हमें इसके लिए सिद्धू के प्रधानमंत्री बनने तक का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।"

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव