लाइव न्यूज़ :

आतंकी के जनाजे में बंदूक से सलामी देते दिखा शुजात बुखारी की हत्या का आरोपी नवीद जट्ट, पुलिस कस्टडी से था फरार

By स्वाति सिंह | Updated: August 5, 2018 13:52 IST

नवीद जट्ट पाकिस्तान का टॉप आतंकवादी है। यह फरवरी में अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां से यह फरार हो गया था।

Open in App

श्रीनगर, 5 अगस्त: जम्मू-कश्मीर में अखबार के संपादक शुजात बुखारी की हत्या का आरोपी फरवरी से ही पुलिस कस्टडी से फरार था। इसके बाद हाल ही में उसे शोपियां में शनिवार को एक आंतकवादी के जनाजे में देखा गया है। गौरतलब है कि नवीद जट्ट पाकिस्तान का टॉप आतंकवादी है। यह फरवरी में अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। जहां से यह फरार हो गया था।अब नवीद को शोपियां जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुए मुठभेड़ में मारे गए एक आतंकी के जनाजे में दिखा। 

बता दें कि जम्मू कश्‍मीर में सुरक्षाबलों ने शनिवार को तड़के पांच आतंकियों को ढेर कर दिया। कई जगह अब भी मुठभेड़ जारी हैं। कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार सुबह शुरू हुई मुठभेड़ में सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया। इससे पहले सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद एक आतंकी का शव बरामद किया गया था। सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ शोपियां के किलोरा गांव में हो रही थी। सेना मार गए पांचों आतंकियों की लाश बरामद कर ली है।

कौन हैं शुजात बुखारी

शुजात बुखारी श्रीनगर के जाने-माने पत्रकार हैं। राइजिंग कश्मीर का संपादन करने से पहले वो 15 सालों तक द हिंदू के ब्यूरो चीफ रहे। वो कश्मीरी और उर्दू में भी लेखन करते हैं। शुजात बुखारी अदबी मरकज अध्यक्ष भी हैं जो घाटी में सबसे बड़ा साहित्यिक सांस्कृतिक संगठन माना जाता है। हालांकि शुजात बुखारी की हत्या के फौरन बाद ही श्रीनगर के डीआईजी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया था। हत्या के दिन जिन तीन लोगों की सीसीटीवी तस्वीर पुलिस ने जारी की थी, पुलिस को उनके बारे में सारी जानकारी मिल गई थी। पुलिस ने बाद में इस मामले में एक युवा को गिरफ्तार किया था, जिसने बुखारी के गार्ड में से एक से पिस्तौल चुरा लिया था। हालांकि, पुलिस ने कहा कि युवा जुबैर कादरी उस वक्त नशे में था और उसकी हमले में कोई भूमिका नहीं थी।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल