लाइव न्यूज़ :

गोवा चुनाव: एनसीपी ने जारी की 24 स्टार प्रचारकों की लिस्ट, जानें शरद पवार के अलावा कौन-कौन करेगा प्रचार

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 2, 2022 16:15 IST

गोवा में चुनाव प्रचार के लिए नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी यानी एनसीपी ने अपने 24 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आज जारी की है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने गोवा में चुनाव प्रचार के लिए अपने 24 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी हैइस लिस्ट में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के अलावा कई दिग्गज नेताओं का नाम शामिल है

पणजी: गोवा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने बुधवार को गोवा में चुनाव प्रचार के लिए अपने 24 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में एनसीपी प्रमुख शरद पवार के साथ प्रफुल पटेल, सुप्रिया सुले और अजीत पवार का नाम इस लिस्ट में शामिल है।

बता दें की इस साल जनवरी की शुरुआत में निर्वाचन आयोग ने तारीखों की घोषणा की थी। 10 फरवरी से गोवा के अलावा उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और पंजाब में मतदान होना है, जबकि सभी राज्यों के नतीजे 10 मार्च को आ जाएंगे। मालूम हो, गोवा विधानसभा का कार्यकाल इस साल 15 मार्च को समाप्त हो रहा है। गोवा विधानसभा की कुल 40 सीटों पर चुनाव होना है। यहां फरवरी 2017 में विधानसभा चुनाव हुआ था। 

साल 2017 में कांग्रेस ने 15 सीटें हासिल की थीं, लेकिन भाजपा ने एमजीपी, जीएफपी और दो निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर गोवा में सरकार बनाई थी। वहीं, मनोहर पर्रिकर मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, 17 मार्च 2019 को उनके निधन के बाद डॉ प्रमोद सावंत गोवा के मुख्यमंत्री बन गए। फिलहाल, गोवा विधानसभा चुनाव 2022 की बात करें तो इस बार कांग्रेस और भाजपा के अलावा टीएमसी और आम आदमी पार्टी भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए मेदार पर उतर रही है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022गोवा विधानसभा चुनाव 2022शरद पवारNCP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतबारामती, मुंबई और दिल्ली?, हर जगह हाथ खाली, अजीत दादा केस में FIR फाइल नहीं?, रोहित पवार ने कहा- मैं कर्नाटक गया, FIR रजिस्टर, वीडियो

क्राइम अलर्ट100 रुपये से कम कीमत की वस्तुओं के लिए 10000 से 100000 रुपये तक वसूलता था?, अशोक खरात की शर्मनाक करतूत, 200 करोड़ रुपये और 52 अवैध संपत्ति?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब