लाइव न्यूज़ :

विपक्ष का सवाल- केवल 84 लाख परिवारों को ही क्यों आयुष्मान भारत के अधीन लाया गया?

By भाषा | Updated: September 25, 2018 18:35 IST

पीएम नरेन्द्र मोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी और इसे ‘‘गरीबी की किस्मत बदलने वाला’’ करार दिया था।

Open in App

मुंबई, 25 सितंबर: राकांपा ने ‘‘महाराष्ट्र के केवल 84 लाख परिवारों को आयुष्मान भारत‘‘ स्वास्थ्य योजना में शामिल करने पर’’ मंगलवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए राज्य के अन्य गरीब परिवारों की उनके द्वारा अनदेखी किए जाने पर चिंता जाहिर की। 

एनसीपी नेता का ये है कहना 

शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी ने राज्य की ‘महात्मा फुले जनारोग्य योजना’ का हवाला दिया जो गरीबी रेखा (बीपीएल) के नीचे के करीब 2.2 करोड़ परिवारों को सेवाएं सुनिश्चित करती है। वरिष्ठ एनसीपी नेता अजित पवार, धनंजय मुंडे, जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले और नवाब मलिक ने अपने ट्विटर अकांउटों पर पूछा, ‘‘क्या सरकार ने गरीबी रेखा के नीचे वाले अन्य 1.25 करोड़ परिवारों को नजरअंदाज किया है?’’ 

नेताओं ने ‘‘पार्टी के 56-इंच के सीने वाले के लिए 56 प्रश्नों ’’ की मुहिम के तहत’’ इस मुद्दे को उठाया, जो स्पष्ट तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदर्भ में है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों से पहले नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि 56 इंच के सीने वाला व्यक्ति ही देश के समक्ष पेश समस्याओं का समाधान कर सकता है।

स्वास्थ्य योजना दुनिया भर के देशों के लिए उदाहरणमोदी ने रविवार को प्रधानमंत्री जन अरोग्य योजना (पीएमजेएवाय) आयुष्मान भारत की शुरुआत की थी और इसे ‘‘गरीबी की किस्मत बदलने वाला’’ करार दिया था। उन्होंने कहा था कि यह स्वास्थ्य योजना दुनिया भर के देशों के लिए एक उदाहरण पेश करेगी। यह महत्वाकांक्षी योजना देश के 50 करोड़ से अधिक लोगों को पांच लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करेगी।

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनानरेंद्र मोदीराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे