आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह उफान पर है युवाओं का जज्बा, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बोले पीएम मोदी

By रुस्तम राणा | Published: January 12, 2023 06:44 PM2023-01-12T18:44:19+5:302023-01-12T18:54:05+5:30

कर्नाटक के हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में पीएम मोदी ने गुरुवार को कहा कि आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह युवाओं का जज़्बा उफान पर है।

National Youth Festival 2023 in Hubbali Today, be it a village, a city or a town, the spirit of the youth is on the rise everywhere PM Modi | आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह उफान पर है युवाओं का जज्बा, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बोले पीएम मोदी

आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह उफान पर है युवाओं का जज्बा, राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बोले पीएम मोदी

Highlightsप्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक के हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में शिरकत कीपीएम मोदी ने कहा कि युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैंउन्होंने युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना, बताया

हुबली (कर्नाटक): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कर्नाटक के हुबली में आयोजित राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2023 में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने युवाओं को संबोधित किया। पीएम मोदी ने युवा शक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि आज हर जगह युवाओं का जज्बा उफान पर है। उन्होंने अपने संबोधन में भारत के महान सपूत स्वामी विवेकानंद का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा, स्वामी विवेकानंद में अपने जीवनकाल में कर्नाटक की बहुत यात्राएं की थी। इन यात्राओं ने उनके जीवन में बहुत मदद की थी। मैसूर के महाराजा ने स्वामी जी की शिकागो यात्रा में उनकी बहुत मदद की थी।

उन्होंने कहा, "उठो, जागो और लक्ष्य से पहले मत रुको" - विवेकानंद जी का ये उद्घोष, भारत के युवाओं का जीवन मंत्र है। प्रधानमंत्री ने कहा, युवा शक्ति के सपने भारत की दिशा तय करते हैं। युवा शक्ति की आकांक्षाएं भारत की मंजिल तय करती है। युवा शक्ति का जुनून भारत का रास्ता तय करता है। उन्होंने कहा कि युवा बने रहने का मतलब अपनी सोच, मेहनत, आकांक्षाओं और लगन में युवा होना। 

पीएम मोदी ने कहा, आज गांव हो, शहर हो या हो कस्बा, हर जगह युवाओं का जज़्बा उफान पर है। उन्होंने कहा, हर मिशन के लिए बुनियाद की जरूरत होती है, चाहे अर्थव्यवस्था हो या शिक्षा, खेल हो या स्टार्ट अप, कौशल विकास हो या  डिजिटलाइजेशन हर क्षेत्र में एक मज़बूत बुनियाद पिछले 8-9 साल में रखी गई है, आपकी उड़ान के लिए रनवे तैयार है। 
 

महिला सशक्तिकरण को लेकर पीएम मोदी ने कहा, भारत की महिलाएं आज लड़ाकू विमान उड़ा रही हैं। सेना में जुझारू भूमिकाएं निभा रही हैं। विज्ञान-प्रोद्योगिकी, अंतरिक्ष, खेल, ऐसे हर क्षेत्र में महिलाएं बुलंदियां छू रही हैं। ये उद्घोष है कि भारत अब पूरी शक्ति से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है। 

Web Title: National Youth Festival 2023 in Hubbali Today, be it a village, a city or a town, the spirit of the youth is on the rise everywhere PM Modi

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे