लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: पीएम मोदी बोले- कोरोना संकट के बीच भारत के गांवों ने दुनिया को दिया ''दो गज दूरी'' का मंत्र

By गुणातीत ओझा | Updated: April 24, 2020 11:56 IST

राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। पंचों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना संकट के बीच उनके क्षेत्रों का हाल जाना, साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया।पंचों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना संकट के बीच उनके क्षेत्रों का हाल जाना, साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की।

National Panchayati Raj Day: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश के सरपंचों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद किया। पंचों को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कोरोना संकट के बीच उनके क्षेत्रों का हाल जाना, साथ ही लोगों में जागरूकता फैलाने की अपील की। इस दौरान पीएम ने ई-ग्राम स्वराज पोर्टल और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने स्वामित्व योजना की भी शुरुआत की। पीएम ने कहा कि इस संकट की घड़ी में  हमारे गांवों ने बड़े-बड़े विद्वानों को प्रेरणा दी है। गांवों ने पूरी दुनियो को सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन शब्द का इस्तेमाल किए बिना ''दो गज दूरी का'' मंत्र दिया है।

पीएम मोदी ने पंचों से संवाद करते हुए कहा कि कोरोना संकट से हमें सबक मिला है कि आत्मनिर्भर होना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि गांव, जिले, राज्य को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। खुद को मजबूत कर ऐसे वक्त में हम हर बड़ी मुश्किल से लड़ सकते हैं। पंचायतों को मजबूत होने की जरूरत है, पंचायत मजबूत होगी तो देश का लोकतंत्र मजबूत होगा।

आज सवा लाख से ज्यादा पंचायतों तक ब्रॉडबैंड पहुंच चुका है। सरकार ने भारत में मोबाइल बनाने का जो अभियान चलाया है, उसी का नतीजा है कि गांव-गांव तक कम कीमत के स्मार्टफोन उपलब्ध हैं। गांव के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए और शहरों को गांव से जोड़ने के लिए इन दो योजनाओं और ऐप की शुरुआत की गई है। इस ऐप पर पंचायत की सारी जानकारी उपलब्ध रहेगी। इसके जरिए गांव का कोई भी नागरिक अपनी ग्राम पंचायत के विकास कार्यों की हर गतिविध को अपने मोबाइल पर जान सकेगा। गांवों में संपत्ति को लेकर हमेशा मारा-मारी की स्थिति बनी रहती है जो स्वामित्व योजना से खत्म हो जाएगी।

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल पंचायती राज मंत्रालय की अनोखी पहल है जिससे ग्राम पंचायतों को ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने और उसे लागू करने के लिये एकल स्थान मिल जाएगा। यह योजना ग्रामीण भारत के लिए एक एकीकृत संपत्ति सत्यापन समाधान प्रदान करती है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि का सीमांकन, नवीनतम सर्वेक्षण विधियों जैसे पंचायती राज मंत्रालय, राज्य पंचायती राज विभाग, राज्य राजस्व विभाग और सर्वेक्षण विभाग के सहयोग से ड्रोन कैमरे के जरिये किया जाएगा।

टॅग्स :कोरोना वायरस इंडियानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल