लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत करायी जाए और रोकी जायें अनावश्यक टोल वृद्धि : खाचरियावास

By भाषा | Updated: September 7, 2021 22:25 IST

Open in App

जयपुर, सात सितंबर राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने मंगलवार को केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से राष्ट्रीय राजमार्गों की जर्जर अवस्था को दुरूस्त कराने की मांग की।

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी को लिखे पत्र में खाचरियावास ने बताया कि जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग देश का व्यस्तम राजमार्ग है तथा मरम्मत के अभाव में आए दिन उसपर दुर्घटनाएं हो रही है और लगातार संभावनाएं भी बन रही हैं।

उन्होंने बताया कि एक तरफ टोल टैक्स में वृद्धि हो रही है दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग मरम्मत के अभाव में जर्जर हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शाहजहांपुर, मनोहरपुर एवं दौलतपुरा टोल पर टोल टैक्स राशि तो बढ़ाई गई, लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से राजमार्ग की समुचित मरम्मत नहीं कराई जा रही हैं फलस्वरूप प्रदेश की जनता को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। खाचरियावास के अनुसार जर्जर अवस्था से बनती दुर्घटना की संभावनाओं की शिकायतें राज्य सरकार को प्राप्त हो रही हैं।

खाचरियावास ने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री से राज्य में स्थित राष्ट्रीय राजमार्गों की मरम्मत कार्य को गति प्रदान कराने, अनावश्यक टोल वृद्धि को रोकने और लापरवाही बरतने वाली सेवा प्रदाता कंपनियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

उन्होंने कहा कि राजमार्ग की मरम्मत होने से आवागमन में समय की बचत होगी, साथ ही दुर्घटनाएं भी नहीं होगीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा