लाइव न्यूज़ :

नेशनल हेराल्ड मामला: BJP नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कोर्ट से कहा, AJL के शेयरधारक हुए धोखाधड़ी के शिकार

By भाषा | Updated: October 22, 2019 05:17 IST

नेशनल हेराल्ड मामला: अदालत अब मामले में 29 नवंबर को सुनवाई करेगी। मामले में सातों आरोपियों ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है।

Open in App

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत से कहा कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, उनके बेटे राहुल गांधी और अन्य के खिलाफ उनके द्वारा दर्ज कराए गए भ्रष्टाचार के मामले में नेशनल हेराल्ड अखबार की प्रकाशक एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) के बजाय इसके शेयरधारक धोखाधड़ी के शिकार हुए।

स्वामी ने मामले में जिरह के दौरान अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल के समक्ष दलील दी। उन्होंने एक निजी आपराधिक शिकायत में सोनिया, राहुल गांधी तथा अन्य पर आरोप लगया है कि उन्होंने केवल 50 लाख रुपये अदा कर धोखाधड़ी तथा धन के दुरुपयोग की साजिश रची जिसके माध्यम से यंग इंडियन (वाईआई) प्राइवेट लिमिटेड ने वो 90.25 करोड़ रुपये की भरपाई का अधिकार हासिल किया जो एजेएल पर कांग्रेस के बकाया थे।

गांधी की तरफ से वरिष्ठ वकील आर एस चीमा के एक सवाल पर स्वामी ने कहा, ‘‘संभवत: टाइप की गलती से उन्होंने मामले में धोखाधड़ी का शिकार एजेएल को बता दिया।’’ चीमा ने शिकायत के उस हिस्से की ओर ध्यान दिलाया था जहां स्वामी ने एजेएल को ‘धोखाधड़ी का शिकार’ बताया।

स्वामी ने कहा, ‘‘यह सच है कि एजेएल के शेयरधारकों के साथ धोखाधड़ी की गयी। मैंने यह नहीं कहा कि एजेएल के साथ धोखाधड़ी की गयी। यह संभवत: टाइपिंग की गलती थी।’’ अदालत अब मामले में 29 नवंबर को सुनवाई करेगी। मामले में सातों आरोपियों ने अपने खिलाफ आरोपों को खारिज कर दिया है।

इन आरोपियों में सोनिया, राहुल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा, ऑस्कर फर्नांडीज, सुमन दुबे और सैम पित्रोदा तथा वाईआई हैं। सोनिया, राहुल, वोरा, फर्नांडीज, दुबे और सैम पित्रोदा पर संपत्ति का दुरुपयोग, आपराधिक विश्वासघात, धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र रचने के आरोप हैं। 

टॅग्स :सुब्रमणियन स्वामीकांग्रेसराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं