लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस से रिश्ता तोड़ा, अकेले लड़ेगी विधानसभा चुनाव

By सुरेश डुग्गर | Updated: June 4, 2019 18:22 IST

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा नेशनल कांफ्रेंस के माथे पर फोड़ा है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने बातचीत में हार के कारण गिनाए।

Open in App
ठळक मुद्देनेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने जम्मू कश्मीर में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने जम्मू कश्मीर में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

हाल ही में हुए संसदीय चुनावों में तीन संसदीय सीटों पर जीत के बाद विधानसभा चुनावों मे बाजी मारने की उम्मीद से नेशनल कांफ्रेंस ने कांग्रेस से रिश्ता तोड़ दिया है।

दरअसल नेशनल कांफ्रेंस को लग रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में वह अकेले दम पर जीत सकती है, इसलिए उसने कांग्रेस से दूरी बनानी शुरू कर दी है।

दूसरी ओर कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में हार का ठीकरा नेशनल कांफ्रेंस के माथे पर फोड़ा है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस के प्रवक्ता रविंदर शर्मा ने बातचीत में हार के कारण गिनाए।

उन्होंने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं ने जम्मू क्षेत्र में प्रचार नहीं किया जिस कारण गठबंधन की सीटें घट गईं। नेशनल कांफ्रेंस घाटी की सभी तीनों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई जबकि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में जम्मू की दो और लद्दाख की एक सीट अपने नाम की।

नतीजतन अब नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने जम्मू कश्मीर में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया है। नेशनल कांफ्रेंस का कांग्रेस के साथ पहले गठबंधन था लेकिन मंगलवार को इसे तोड़ने का ऐलान हुआ।

इसी के साथ इन दोनों पार्टियों में आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए। नेशनल कांफ्रेंस के कई वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि लोकसभा चुनाव में करारी हार के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है।

दूसरी ओर कांग्रेस भी हमलावर दिखी। नेशनल कांफ्रेंस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने कहा कि जम्मू में फारूक और उमर अब्दुल्ला ने चुनाव प्रचार नहीं किया जिससे गठबंधन को हार का मुंह देखना पड़ा।

कांग्रेस को इसका जवाब देते हुए नेशनल कांफ्रेंस के नेता अनिल धर ने कहा कि कांग्रेस पहले अपनी हार की समीक्षा करे और सोचे कि कहां चूक रह गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को मंथन करने के बाद सुधार की कार्रवाई पर ध्यान लगाना चाहिए.

धर ने कहा कि जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कितनी रैलियां की? कांग्रेस के आरोपों को नकारते हुए धर ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के कई नेताओं ने जम्मू में प्रचार किया।

उन्होंने कहा कि हार के लिए कांग्रेस खुद को जिम्मेदार ठहराए, न कि दूसरे को। धर ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं होगा और उनकी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी।

टॅग्स :कांग्रेसनेशनल कॉन्फ्रेंसफारुख अब्दुल्लाउमर अब्दुल्ला
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर