लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पीपुल्स कांफ्रेंस द्वारा किए गए तंज को नेशनल कांफ्रेंस ने खारिज किया

By भाषा | Updated: August 21, 2021 20:58 IST

Open in App

नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक को लेकर पीपुल्स कांफ्रेंस द्वारा किए गए तंज को निराधार और वास्तविकता से दूर करार दिया। सज्जाद लोन के नेतृत्व वाली पीपुल्स कॉन्फ्रेंस ने कहा कि शुक्रवार को ऑनलाइन बैठक में शामिल होने वाले नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती विपक्षी दलों को संविधान के अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के लिए सहमत करने और उनके एजेंडे में अधिवासी अधिकार को शामिल करने में विफल रहे।चौधरी मोहम्मद रमजान, मीर सैफुल्ला, कैसर जमशीद लोन, कफीलुर रहमान और शफकत वताली सहित कुपवाड़ा जिले के नेकां के खंड प्रभारियों ने एक संयुक्त बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष के खिलाफ ''दोषारोपण'' एक ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है जिनके ''खुद के विचार निराशाजनक है।''उन्होंने कहा, '' अपने कथनी में बदलाव के लिए पहचाने जाने वाले, उनका (लोन का) एकमात्र स्थायी चरित्र एक पेंडुलम की तरह है, जो एक कोने से दूसरी कोने तक झूलता रहता है। गुपकर घोषणापत्र गठबंधन (पीएजीडी) में शामिल होने से लेकर इसे छोड़ने तक, उन्होंने केवल अनुच्छेद 370 और 35ए की बहाली के प्रयासों को नुकसान पहुंचाया है।''पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने शनिवार को कहा कि जम्मू कश्मीर के नेताओं को या तो राष्ट्रीय स्तर पर विपक्ष से संविधान के अनुच्छेद 370 की बहाली की मांग का समर्थन करने के लिए कहना चाहिए या फिर एकजुट मंच से दूर रहना चाहिए। हालांकि, नेकां नेताओं ने कहा कि न तो उन्हें और न ही समान विचारधारा वाले अन्य राजनीतिक दलों को अनुच्छेद 370 की बहाली के लिए लड़ने की अपनी प्रतिबद्धता पर लोन के प्रमाणपत्र की आवश्यकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारतउमर सरकार में दहशत का माहौल?, उपमुख्यमंत्री काफिले में शामिल बुलेट प्रूफ गाड़ियां, पायलट और स्काउट गाड़ियां भरोसेमंद नहीं?

भारत'20 साल से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था': जम्मू में शादी में फायरिंग का सनसनीखेज बयान, जानिए हमलावर के बारे में

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील