लाइव न्यूज़ :

मंगल पर रोवर उतराने के बाद अब ड्रोन भेजने की नासा की योजना

By भाषा | Updated: February 19, 2021 16:32 IST

Open in App

(विश्वम शंकरन)

नयी दिल्ली, 19 फरवरी मंगल की सतह पर रोवर ‘पर्सवियरन्स’ के शुक्रवार को सफलतापूर्वक उतरने के बाद अब नासा किसी अन्य ग्रह के वायुमंडल में ड्रोन उड़ाने वाली विश्व की पहली अंतरिक्ष एजेंसी बनने जा रहा है।

नासा का यह कदम भविष्य के ऐसे अन्वेषण अभियानों का मार्ग प्रशस्त करेगा जिनमें नयी हवाई निगरानी पद्धति शामिल होगी।

नासा ने कहा है कि रोवर मंगल पर जेजेरो क्रेटर (महाखड्ड) के आसपास अतीत में मौजूद रहे जीवन के साक्ष्य तलाशने में जुट गया है, वहीं अब से 31 वें दिन ‘इंगेनुइटी’ हेलिकॉप्टर (ड्रोन) की संभावित उड़ान एक महत्वपूर्ण परीक्षण साबित होने वाला है।

इस ड्रोन का वजन करीब 1.8 किग्रा है और यह 0.49 मीटर लंबा है। इसमें दो पंख (ब्लेड) लगे हैं।

कैलिफोर्निया स्थित नासा के जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) के सीनियर रिसर्च वैज्ञानिक गौतम चटोपाध्याय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘यह ड्रोन एक प्रौद्योगिकी प्रस्तुति है, इसका यह मतलब है कि हम एक नयी प्रौद्योगिकी को प्रदर्शित करने जा रहे हैं और ऐसा कर कोई वैज्ञानिक डेटा एकत्र करने नहीं जा रहे हैं।’’

इस ड्रोन के अपने अभियान के तहत पांच उड़ान भरने की उम्मीद है, जो एक बार में करीब 90 सेकेंड की होगी।

उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि भविष्य में अन्य ग्रहों पर अन्वेषण अभियानों में ड्रोन के इस्तेमाल के लिए इससे मार्ग प्रशस्त होगा।

नासा के वैज्ञानिक ने कहा, ‘‘अब, यदि हमारे पास एक हेलिकाप्टर या इस तरह की उड़ने वाली कोई चीज हो, जो वहां जा सके, कुछ निगरानी कर सके, डेटा एकत्र कर रोवर को भेज सके तथा फिर रोवर यह फैसला करे कि क्या उस डेटा के आधार पर और कुछ क्षेत्रों में और अधिक अन्वेषण करने की जरूरत है, यह कहीं अधिक दिलचस्प होगा।’’

हालांकि, जेपीएल के जे. (बॉब) बलराम सहित नासा के इंजीनियरों ने कहा है कि अपने संचालन में पूरी आजादी रखने वाले एक ड्रोन को मंगल के वायुमंडल में उड़ाने में कई नयी चुनौतियां हैं, जिनका यहां पृथ्वी पर सामना नहीं करना पड़ता है।

बलराम और उनके सहकर्मियों ने एक अध्ययन में इन चुनौतियों के बारे में विस्तार से बताया है, जिसे एयरोस्पेस रिसर्च सेंट्रल वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है।

‘अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोनॉटिक्स ऐंड एस्ट्रोनॉटिक्स साइंस टेक 2019 फोरम’ में पेश किये गये अध्ययन में इस बात का जिक्र किया गया कि लाल ग्रह (मंगल) का पतला कार्बन डाइऑक्साइड वायुमंडल पृथ्वी के वायुमंडल के घनत्व का मात्र एक प्रतिशत है--जो धरती से 35 किमी की ऊंचाई पर पृथ्वी के वायु घनत्व के बराबर है।

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन ऐंड रिसर्च (आईआईएसईआर) कोलकाता के खगोलविद भौतिकविद दिव्येंदु नंदी ने कहा, ‘‘चूंकि यह (मंगल का) बहुत ही कम घनत्व वाला वायुमंडल है, हम मंगल पर बहुत ऊंचाई पर कोई चीज नहीं उड़ा सकते हैं। ’’

वैज्ञानिकों का मानना है कि इंगेनुइटी प्रौद्योगिकी दूसरे ग्रहों पर भविष्य में ड्रोन अभियानों के द्वार खोल सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित