लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, खेल रत्न पुरस्कार से राजीव गांधी का नाम हटा, अवॉर्ड का होगा अब ये नाम

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2021 13:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल रत्न पुरस्कार के नाम बदले जाने की घोषणा की है। उन्होंने ट्वीट कर इस बारे में घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देखेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदलने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर घोषणा की।'नागरिकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।'29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती पर हर साल देश में मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट कर बताया कि अब खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड होगा। पीएम मोदी ने कहा कि देशवासियों की मांग पर उन्होंने इस बेहद सम्मानित खेल पुरस्कार का नाम बदला है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'मुझसे पूरे भारत से कई नागरिकों द्वारा ये गुजारिश की जा रही थी कि खेल रत्न अवॉर्ड का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर किया जाए। मैं उन्हें उनकी सलाह के लिए धन्यवाद देता हूं। उन भावनाओं की कद्र करते हुए खेल रत्न अवॉर्ड को अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कहा जाएगा। जय हिंद!'

पीएम मोदी ने साथ ही एक और ट्वीट किया और लिखा, 'मेजर ध्यानचंद भारत के उन अग्रणी खिलाड़ियों में से थे जो भारत के लिए सम्मान और गौरव लेकर आए। यह सह फैसला है कि हमारे देश का सर्वोच्च खेल सम्मान उन्हीं के नाम पर रखा जाए।'

बता दें कि हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की जयंती पर देश में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। इसी दिन खेल रत्न पुरस्कार सहित अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं। इन पुरस्कारों की शरुआत 1991-92 में हुई थी।

बहरहाल, पीएम मोदी की ओर से ये घोषणा उस समय की गई है जब देश की नजरें टोक्यों में जारी ओलंपिक खेलों पर हैं। भारत ने इन ओलंपिक खेलों में हॉकी में 41 साल बाद कोई मेडल जीता है। भारतीय पुरुष टीम ने ये कारनामा गुरुवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच में जर्मनी को हराकर किया था। वहीं महिला हॉकी टीम हालांकि सेमीफाइनल में हारने के बाद ब्रॉन्ज मेडल मैच में भी हार गई। हालांकि, हार के बावजूद टीम ने सेमीफाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीराजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्डमेजर ध्यानचंदटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?