लाइव न्यूज़ :

30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति भवन में होगा कार्यक्रम

By नितिन अग्रवाल | Updated: May 27, 2019 04:13 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए पद और गोपनिया की शपथ लेने जा रहे हैं. लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद उन्हें एकबार फिर एनडीए ने सांसदीय दल के नेता चुना है. 

Open in App
ठळक मुद्देमोदी के साथ मंत्रीमंडल के सहयोगियों भी राष्ट्रपति भवन में लेंगे शपथशाम सात बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, विदेशी मेहमान हो सकते हैं शामिल

लोकसभा चुनाव में मिले अपार बहुमत बाद नरेंद्र मोदी गुरुवार 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की  शपथ लेंगे. उनके साथ उनके मंत्रीमंडल के कई सदस्य भी शपथ लेंगे. राष्ट्रपति भवन की ओर से शपथ के लिए शाम सात बजे का समय बताया गया है. 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आधिकारी बयान में कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह 30 मई शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में होगा. जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा मंत्री परिषद के सदस्यों को भी उसी दिन पद और गोपनियता की शपथ दिलाई जाएगी. 

सूत्रों के अनुसार शपथ लेने वाले मंत्रियों के मंत्रालय के बारे फैसला बाद में किया जा सकता है. इन नामों की सूचि बुधवार शाम तक राष्ट्रपति के कार्यालय को भेजे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि शपथ लेने वालों में एनडीए के सहयोगी दलों के कुछ चेहरे भी हो सकते हैं. मोदी के साथ कुछ चेहरे पहली बार शपथ लेते नजर आ सकते हैं इनमें भाजपा अध्यक्ष और गांधी नगर से चुने गए अमित शाह का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है. 

 

कहा जा रहा है कि इस बार भी 2014 की तरह ही कई एक बार फिर विदेशी मेहमान शामिल हो सकते हैं. इनमें विशेष रूप से सार्क देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के शामिल होने की चर्चा है. सरकार के स्तर पर इसपर मंथन जारी है. हालांकि इसकी आधिकारिक रूप पुष्टी होना अभी बाकी है. प्रधानमंत्री के तौर पर 2014 में मोदी के पहले शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने वालों में पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी थे लेकिन दोनों देशों के बीच बदले हालातों में माना जा रहा है कि इसबार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को न बुलाया जाए. हालांकि विदेश मंत्रालय के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार चुनाव में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई के लिए फोन करने वालों में इमरान खान का नाम भी शामिल है. विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि शपथ ग्रहण समारोह में विदेशी मेहमानों को लेकर फैसला होने के बाद ही कोई जानकारी दी जा सकती है.

सूत्रों के अनुसार मोदी के गृह राज्य गुजरात के सूतर में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद कहा जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह को सादगी से आयोजित किया जाएगा. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री पद के लिए पद और गोपनिया की शपथ लेने जा रहे हैं. लोकसभा चुनावों में रिकॉर्ड तोड़ जीत के बाद उन्हें एकबार फिर एनडीए ने सांसदीय दल के नेता चुना है. 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं