लाइव न्यूज़ :

संसदीय दल का नेता बनकर इशारों-इशारों में ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर कर दिया बड़ा प्रहार, जानें क्या कहा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 25, 2019 21:03 IST

पीएम मोदी ने नाम लिए बिना उपेक्षा का शिकार, दबे, कुचले, वंचित, शोषित, दलित और गरीब लोगों की बात करते हुए कहा, ''पांच साल के कार्यकाल में हम कह सकते हैं कि हमने गरीबों के साथ जो छल चल रहा था, उस छल में हमने छेद किया है और सीधे गरीब के पास पहुंचे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने कहा, ''गरीबों के साथ जो छल चल रहा था, उस छल में हमने छेद किया है और सीधे गरीब के पास पहुंचे हैं।''उन्होंने कहा, ''गरीबों के साथ जैसा छल हुआ, वैसा ही छल देश की माइनॉरिटी के साथ हुआ है।''

लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने शनिवार (25 मई) को पीएम नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुन लिया। उन्हें एनडीए दल का नेता भी चुना गया। पीएम मोदी ने सभी नव-निर्वाचित सांसदों का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली स्थित सेंट्रल हॉल में एक लंबा भाषण दिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए नेताओं को नैतिक शिक्षा का भी पाठ पढ़ाया और उन्हें वीआईपी कल्चर से दूर रहने की नसीहत दी। साथ ही इशारों-इशारों में कांग्रेस पर बड़ा प्रहार किया। 

उन्होंने बिना नाम लिए बिना उपेक्षा का शिकार, दबे, कुचले, वंचित, शोषित, दलित और गरीब लोगों की बात करते हुए कहा, ''पांच साल के कार्यकाल में हम कह सकते हैं कि हमने गरीबों के साथ जो छल चल रहा था, उस छल में हमने छेद किया है और सीधे गरीब के पास पहुंचे हैं।

देश पर इस गरीबी का जो टैग लगा है, उससे देश को मुक्त करना है। गरीबों के हक के लिए हमें जीना-जूझना है, अपना जीवन खपाना है। गरीबों के साथ जैसा छल हुआ, वैसा ही छल देश की माइनॉरिटी के साथ हुआ है।

दुर्भाग्य से देश की माइनॉरिटी को उस छलावे में ऐसा भ्रमित और भयभीत रख गया है, उससे अच्छा होता कि माइनॉरिटी की शिक्षा, स्वास्थ्य की चिंता की जाती। 2019 में आपसे अपेक्षा करने आया हूं कि हमें इस छल को भी छेदना है। हमें विश्वास जीतना है।''

पीएम मोदी ने यह भी कहा, ''संविधान को साक्षी मानकर हम संकल्प लें कि देश के सभी वर्गों को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। पंथ-जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। हम सबको मिलकर 21वीं सदी में हिंदुस्तान को ऊंचाइयों पर ले जाना है।''

इस मौके पर पीएम मोदी ने 'सबका साथ, सबका विकास' नारे का अपग्रेडेड वर्जन पेश किया। उन्होंने कहा, ''सबका साथ, सबका विकास और अब सबका विश्वास ये हमारा मंत्र है। सत्ता-भाव न भारत का मतदाता स्वीकार करता है, न पचा पाता है।

हम चाहे भाजपा या एनडीए के प्रतिनिधि बनकर आए हों, जनता ने हमें स्वीकार किया है सेवाभाव के कारण। हमारे लिए और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सेवा भाव से बड़ा कोई मार्ग नहीं हो सकता है।''

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राष्ट्रीय रक्षा अकादमीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप