लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Oath Ceremony: शपथ ग्रहण से पहले, 'कांग्रेस को 'अंगूर' खट्टे लगने लगे, जेडीयू का तंज

By धीरज मिश्रा | Updated: June 8, 2024 12:23 IST

Narendra Modi Oath Ceremony: जेडीयू नेता राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अंगूर खट्टे लगते हैं, जब उन्हें अंगूर नहीं मिलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे9 जून को तीसरी बार पीएम मोदी लेंगे पीएम पद की शपथ जेडीयू ने कहा, अंगूर नहीं मिले तो कांग्रेस को खट्टे लगने लगेजेडीयू के 12 सांसदों का पीएम मोदी को समर्थन

Narendra Modi Oath Ceremony:जेडीयू नेता राजीव रंजन(ललन) सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अंगूर खट्टे लगते हैं, जब उन्हें अंगूर नहीं मिलते हैं। ललन ने कहा कि वे तो सरकार बना रहे थे, कह रहे थे कि देश का संविधान खतरे में था। लेकिन, शुक्रवार को जब एनडीए सांसदों की संसद में बैठक बुलाई गई और आपने देखा कि जब प्रधानमंत्री सेंट्रल हॉल में पहुंचे तो उन्होंने भारत के संविधान के सामने सिर झुकाया।

इसलिए कांग्रेस का हाल यह है कि जब अंगूर नहीं मिलता तो इसी तरह खट्टे अंगूर लगते हैं। यहां बताते चले कि एनडीए की बैठक में तीसरी बार पीएम मोदी को प्रधानमंत्री पद के लिए सभी के समर्थन से चुना गया है। पीएम मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। साल 1962 के बाद पीएम मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन जाएंगे जो लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे। राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही है। पीएम के शपथ ग्रहण में बीजेपी सहित एनडीए के सभी सांसद मौजूद रहेंगे।

वहीं, देसी और विदेशी मेहमान भी इस समारोह में शिरकत करने के लिए आ रहे हैं। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि पीएम के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने समारोह में शामिल होने के लिए भारत के निमंत्रण को आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया है। मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

मालूम हो कि प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन नेताओं में श्रीलंका, मालदीव, बांग्लादेश, मॉरीशस, नेपाल और भूटान के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हैं।

विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफिफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल होंगे। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारLalan Singhराष्ट्रीय रक्षा अकादमीजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष