लाइव न्यूज़ :

2019 के पहले अमित शाह ने खोले अपने पत्ते, कहा- बीजेपी ‘ऐतिहासिक गलतियों’ को सुधारेगी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 28, 2018 13:43 IST

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने साफ करते हुए कहा है कि विकास के दम पर  नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार 2019 के चुनावों में अपना प्रदर्शन और बेहतर करेगी।

Open in App

2019 में विजय हासिल करने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। ऐसे में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने साफ करते हुए कहा है कि विकास के दम पर  नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली भाजपा सरकार 2019 के चुनावों में अपना प्रदर्शन और बेहतर करेगी। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि बीजेपी चुनाव में बीजेपी का एजेंजा धर्म या राजनीतिक लाभ नहीं है। 

उन्होंने राजनीतिक माहौल पर बात करते हुए उन्होंने कहा उसको खारिज कर दिया। उनका कहना है कि वह एक एक राज्य में खुद गए हैं और इस बार बीजेपी और ज्यादा सीटों से बहुमत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि दूर दूर बीजेपी के लिए कोई भी पार्टी चुनौती के रूप में नहीं है। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने कहा है कि आज  बीजेपी के समर्थकों की संख्या 11 करोड़ तक पहुंच चुकी है। 

इसका मतलब यह है कि बहुत से वास्तव में शामिल हो चुके हैं। यह संख्या भी अभी और आगे बढ़ेगी और वे चारों तरफ फैले हुए हैं। स्वाभाविक है कि ये सारे हमारे वोटर हैं। अमित शाह ने कहा है कि अगर अगर आधे भी लोगों ने वोट डाले तो भी बीजेपी विजय हासिल करेगी। महागठबंधन पर उन्होंने कहा है कि कौन सा राज्य है जिसमें यह काम करेगा। लगभग सभी राज्यों के मतदाताओं ने इन पार्टियों को अस्वीकार कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि सकारात्मक रूप में बीजेपी ने 19 राज्यों के 22 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाई है।

 हमने साढ़े सात करोड़ घरों में शौचालय बनवाए, 19 हजार गांवों में बिजली पहुंचाई, 12 करोड़ लोग मुद्रा योजना के लाभार्थी हैं, 18 करोड़ बच्चों का टीकाकरण किया और 19 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा के दायरे में ले आए। इतना ही नहीं सड़क और रेल के विकास के लिए हमारी सरकार के दौरान किए गए कार्यों को भी इसमें जोड़ लें। ये सारी चीजें 2019 के चुनावों में हमें जीत दिलाने के लिए पर्याप्त हैं।  जम्मू कश्मीर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी उन ‘ऐतिहासिक गलतियों’ को ठीक करने के प्रयास में है जो आजादी के समय से ही जम्मू कश्मीर मुद्दे से निपटने में हुई हैं। उन्होंने कहा, किसी भी अच्छी सरकार को कम विकसित क्षेत्रों के लिए काम करना चाहिए। इसलिए आप देखेंगे कि जम्मू कश्मीर के जम्मू और लद्दाख में बहुत से विकास कार्य हो रहे हैं। 

यह इसलिए हुआ कि (पिछली सरकारों की) गलत नीतियों के कारण ये क्षेत्र काफी पीछे छूट गए। हम सिर्फ उन गलतियों को ठीक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी के अंदर दोस्ती का मौहाल है। एक साथी जाता है तो पार्टी दूसरे को ढ़ूंढ ही लेती है। गठबंधन के सवाल पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मोदीजी के विभिन्न दलों के नेताओं के साथ व्यक्तिगत संबंधों की वजह से किसी को भाजपा के संभावित या असंभावित गठबंधन सहयोगियों को लेकर भ्रमित नहीं होना चाहिए।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट

टॅग्स :अमित शाहनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण