लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi in Parliament: प्रवेश करते ही संविधान को नमन...

By धीरज मिश्रा | Updated: June 7, 2024 13:20 IST

Narendra Modi in Parliament: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुईटीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा, मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं कियाराजनाथ सिंह ने कहा, मेरा मानना ​​है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है

Narendra Modi in Parliament: लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद शुक्रवार को संसद भवन में नवनिर्वाचित सांसदों की बैठक हुई। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद थे। संसद भवन के संविधान सदन में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री का स्वागत 'मोदी मोदी' के नारों के साथ किया गया।

बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचते ही प्रधानमंत्री ने सम्मानपूर्वक अपने माथे से भारत के संविधान को छुआ। जेडी(एस) के निर्वाचित सांसद एचडी कुमारस्वामी ने नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता नामित करने के प्रस्ताव का समर्थन किया। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि हम सभी को बधाई दे रहे हैं क्योंकि हमने शानदार बहुमत हासिल किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान देखा है कि तीन महीने तक पीएम मोदी ने कभी आराम नहीं किया।

दिन-रात उन्होंने प्रचार किया। उन्होंने एक ही भावना के साथ शुरुआत की और अंत किया। आंध्र प्रदेश में हमने तीन सार्वजनिक बैठकें और एक बड़ी रैली की और इसने आंध्र प्रदेश में चुनाव जीतने में बहुत बड़ा अंतर पैदा किया है। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि लोकसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला। बीजेपी को 240 सीट मिली। जिसके बाद उसे सहयोगी टीडीपी और जेडीयू पर निर्भर रहना पड़ा।

क्या बोले अन्य दल के नेता

भाजपा सांसद राजनाथ सिंह ने कहा कि मैं सभी नवनिर्वाचित सांसदों को बधाई देना चाहता हूं। आज हम एनडीए के नेता का चुनाव करने के लिए यहां आए हैं। मेरा मानना ​​है कि इन सभी पदों के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सबसे उपयुक्त है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव में एनडीए को बहुमत मिला और हमने ओडिशा में भी अपनी सरकार बनाई। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आंध्र प्रदेश में भी एनडीए की सरकार बनी है। अरुणाचल प्रदेश में भी हमने तीसरी बार अपनी सरकार बनाई। सिक्किम में भी एनडीए की सरकार बनी।

मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र मोदी 9 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। इससे पहले अटकलें लगाई जा रही थीं कि पीएम मोदी के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को होगा। हालांकि, शपथ ग्रहण समारोह की तारीख की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीनीतीश कुमारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPकांग्रेसभारतीय संसदचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos