लाइव न्यूज़ :

करतारपुर कॉरिडोर विवाद के बीच पीएम मोदी ने ठुकराया पाकिस्तान का न्योता, इस्लामाबाद सार्क सम्मेलन में नहीं होंगे शामिल

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 28, 2018 08:12 IST

पाकिस्तान के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने यह घोषणा लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए की है, क्योंकि करतारपुर कॉरिडोर खुलने को लेकर भारतीय मीडिया का इस ओर बहुत ध्यान है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत को पाकिस्तान ने कोई खासतौर पर निमंत्रण नहीं भेजा है, बल्कि यह एक औपचारिक प्रक्रिया हैपाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन का सभी देशों के सदस्य ने सार्वजनिक तौर पर बहिष्कार कर दिया था। 

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब कॉरिडोर को लेकर चल रहे विवाद के बीच पाक को एक और झटका मिला है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस्लामाबाद में होने वाले सार्क सम्मेलन के लिए न्योता दिया था। जिसको केन्द्र सरकार ने ठुकरा दिया है। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने दी सूचना

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाक विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद का हवाला देते हुए कहा था कि पाकिस्तना भारत के पीएम नरेन्द्र मोदी को सार्क सम्मेलन के लिए न्योता भेज सकता है। गौरतलब है साल 2016 में उरी हमले के बाद पाकिस्तान में होने वाले सार्क सम्मेलन का सभी देशों के सदस्य ने सार्वजनिक तौर पर बहिष्कार कर दिया था। 

पाकिस्तान सार्क सम्मेलन को आयोजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता

खबरों के मुताबिक इस बार पाकिस्तान सार्क सम्मेलन को आयोजित करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। हालांकि सार्क सम्मेलन की तारीख अभी तय नहीं की गई है। तारीख का ऐलान इसके सभी देश के मेंबर मिलकर फाइनल करेंगे। इसके बाद सभी देशों को निमंत्रण भेजना अनिवार्य होता है। 

पाकिस्तान ने कोई खासतौर पर नहीं भेजा है भारत को न्योता

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि ऐसा नहीं है कि भारत को पाकिस्तान ने कोई खासतौर पर निमंत्रण नहीं भेजा है, बल्कि यह एक अौपचारिक प्रक्रिया है। बता दें कि पीएम मोदी ने 2014 में नेपाल में हुए सार्क सम्मलेन में शामिल हुए थे।  

पाकिस्तान ने जानकर की ये घोषणा 

वहीं, पाकिस्तान के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तान ने यह घोषणा लोगों का अपनी ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए की है, क्योंकि करतारपुर कॉरिडोर खुलने को लेकर भारतीय मीडिया का इस ओर बहुत ध्यान है। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया