लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार 6 और एयरपोर्ट का करेगी निजीकरण! अडाणी ग्रुप को मिल सकता इन सभी का प्रबंधन: रिपोर्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2019 19:59 IST

AAI ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अब तक 20 से 25 एयरपोर्ट की पहचान की है जिसके निजीकरण का सरकार विचार कर रही है और अभी जिनकी देखरेख एएआई द्वारा की जाती है

Open in App
ठळक मुद्देएक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार और 6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर विचार कर रही हैभुवनेश्वर, वाराणसी, इंदौर, त्रिची, अमृतसर और रायपुर के निजीकरण पर विचार

एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार और 6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर विचार कर रही है। दूसरे चरण में जिन 6 एयरपोर्ट के निजीकरण पर विचार हो रहा है, उसमें भुवनेश्वर, वाराणसी, इंदौर, त्रिची, अमृतसर और रायपुर हैं। नेशनल हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार संभव है कि सभी एयरपोर्ट अडाणी ग्रुप को मिल जाएं।

अखबार ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अडाणी ग्रुप को फायदा पहुंचाने के लिए सरकार ने वित्त मंत्रालय से मिले सुझाव को किनारे कर दिया।

वित्त मंत्रालय ने सिफारिश की थी कि किसी भी कंपनी या कॉरपोरेट हाउस को दो एयरपोर्ट से ज्यादा नहीं दिये जाएं। हालांकि, अखबार की रिपोर्ट के अनुसार मोदी सरकार अडाणी ग्रुप को 'निविदा' जीतने देने के लिए इस सुझाव दरकिनार करने की योजना बना रही है।

सूत्रों के अनुसार इस संबंध में ड्राफ्ट नोट संबंधित मंत्रियों को पहले ही भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि दिसंबर के पहले हफ्ते में कैबिनेट से इसे मंजूरी भी मिल जाएगी। साथ ही जनवरी-2020 तक ये प्रस्ताव पूरा हो जाएगा।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने भी इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सूत्रों के अनुसार सरकार ने अब तक 20 से 25 एयरपोर्ट की पहचान की है जिसके निजीकरण का सरकार विचार कर रही है और अभी जिनकी देखरेख एएआई द्वारा की जाती है बहरहाल, अगर अडाणी ग्रुप को 6 एयरपोर्ट की कमान मिल जाता है तो वह भारत में एयरपोर्ट के प्रबंधन और संचालन वाली सबसे बड़ा ग्रुप हो जाएगा।

इसी साल फरवरी में निविदा प्रक्रिया से छह एयरपोर्ट- अहमदाबाद, लखनऊ, जयपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम और मैंगलोर को अडाणी ग्रुप को दिया गया था। इन सभी को लीज के आधार पर 50 साल के लिए अडाणी ग्रुप को दिये गये हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीगौतम अदाणी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए