लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi Government: अगस्त तक गिर जाएगी मोदी सरकार, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने की भविष्यवाणी, राजद ने 28वां स्थापना दिवस मनाया, देखें वीडियो

By एस पी सिन्हा | Updated: July 5, 2024 17:58 IST

Narendra Modi Government: लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कहा कि दिल्ली की सरकार बेहद कमजोर सरकार है। अगस्त तक केंद्र सरकार गिर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने कहा कि पार्टी का नियम दिल्ली में बिहार भवन में बना था।जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

Narendra Modi Government: राष्ट्रीय जनता दल ने शुक्रवार को अपना 28वां स्थापना दिवस मनाया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव ने केंद्र की मोदी सरकार को लेकर कहा कि दिल्ली की सरकार बेहद कमजोर सरकार है। अगस्त तक केंद्र सरकार गिर सकती है। उन्होंने कहा कि मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील करता हूं, क्योंकि चुनाव कभी भी हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 27 सालो में पार्टी ने कई मुश्किलों को पर किया है। सभी को विश्वास दिलाते हैं कि 28वें साल में ऊंचाई पर पहुंचेंगे। लालू यादव ने कहा कि पार्टी का नियम दिल्ली में बिहार भवन में बना था।

पार्टी के नाम को लेकर बहुत संशय था। कई चर्चाओं के बाद राजद नाम दिया गया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के नेतृत्व में राजद चुनाव लड़ेगी, उसी को जिम्मा दिया है। मुझे आप लोगों पर भरोसा है कि साथ देंगे। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2024 या 2025 में जब भी विधानसभा चुनाव होंगे, बिहार में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

वहीं तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयार रहने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में बिहार में मध्यावधि चुनाव के संकेत दिए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से इसके लिए पूरी तरह तैयार रहने कहा। मोदी सरकार पर हमलावर होते हुए तेजस्वी यादव ने दो टूक कहा कि केंद्र सरकार पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पायेगी।

नरेंद्र मोदी इस बार सबसे कमजोर प्रधानमंत्री हैं। तेजस्वी ने कहा कि हमने लोकसभा में अच्छी लड़ाई लड़ी, कुछ और सीटें मिल जाती तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में नहीं होते। उन्होंने पार्टी के वैसे नेताओं को चेतावनी दी जो इधर उधर करते हैं। तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में अगर हमें जीत हासिल करनी है तो कुछ कड़े फैसले लेने होंगे।

इसके लिए बड़े नेताओं पर भी अनुशासन की तलवार चल सकती है जो इधर उधर करते हैं। उन्होंने संकेत दिए कि अगर राजद को अपना लक्ष्य पाने के लिए कुछ विधायकों का टिकट काटना पड़ेगा तो उससे भी पार्टी नहीं चूकेगी। वहीं तेजस्वी यादव ने जदयू पर भाजपा के साथ गठबंधन करके सत्ता के लिए अपनी विचारधारा से समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राजद ने न तो समझौता किया है और न ही भाजपा के आगे घुटने टेके हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम