मोदी सरकार के मंत्री ने भगोड़े विजय माल्या को बताया 'स्मार्ट', विवाद होने पर माँगी माफी

By भारती द्विवेदी | Published: July 14, 2018 07:33 PM2018-07-14T19:33:33+5:302018-07-14T19:33:33+5:30

जनजातीय कल्याण मंत्री ने जुएल ओराम हैदराबाद में आयोजित पहली 'राष्ट्रीय जनजातीय उद्यमी सम्मेलन-2018 में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

Narendra Modi government minister jual oram calls absconding vijay mallya smart apologieses later | मोदी सरकार के मंत्री ने भगोड़े विजय माल्या को बताया 'स्मार्ट', विवाद होने पर माँगी माफी

मोदी सरकार के मंत्री ने भगोड़े विजय माल्या को बताया 'स्मार्ट', विवाद होने पर माँगी माफी

नई दिल्ली, 14 जुलाई: केंद्रीय जनजातीय कल्याण मंत्री जुएल ओराम ने विजय माल्या को लेकर दिए गए अपने बयान पर माफी मांगी है। मंत्री ने माफी मांगते हुए कहा है- 'मैंने गलती से विजय माल्या का नाम ले लिया। मुझे किसी और का नाम लेना चाहिए था। मुझे उसका नाम नहीं लेना था। ये मेरी गलती है।'


बता दें कि जनजातीय कल्याण मंत्री ने जुएल ओराम हैदराबाद में आयोजित पहली 'राष्ट्रीय जनजातीय उद्यमी सम्मेलन-2018 में लोगों को संबोधित कर रहे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा था- 'आप विजय माल्या को गाली देते हैं। लेकिन कौन है विजय माल्या? वह एक कुशल (स्मार्ट) व्यक्ति है। उसने कुछ बुद्धिमान लोगों को काम पर रखा और फिर बैंकों, राजनीतिज्ञों, सरकार... को अपने प्रभाव में लिया। ऐसा करने (स्मार्ट बनने से) से आपको कौन रोकता है? आदिवासियों से किसने कहा है कि सिस्टम पर अपना प्रभाव मत दिखाओ। आपको किसने रोका है कि आप बैंकों को प्रभावित मत करो।' 

राष्ट्रीय जनजातीय उद्यमी सम्मेलन-2018 कार्यक्रम में लगभग 1000 से ज्यादा आदिवासाी उद्यमी मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि  हमें उद्यमी बनना चाहिए, हमें स्मार्ट बनना चाहिए। हमें नॉलेज प्राप्त करनी चाहिए। नॉलेज ही ताकत है। जिसके पास सही नॉलेज है, उसी के पास ताकत है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: Narendra Modi government minister jual oram calls absconding vijay mallya smart apologieses later

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे