लाइव न्यूज़ :

बिहार: कोसी रेल महासेतु का उद्घाटन, पीएम मोदी का लालू पर तंज, कहा- 'जिनके पास रेल मंत्रालय था, उन्हें बिहार की चिंता नहीं थी'

By विनीत कुमार | Updated: September 18, 2020 13:14 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित किया और इस अवसर पर बिहार के रेल यात्रियों की सुविधाओं के लिए 12 रेल परियोजनाओं का शुभारंभ भी किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम नरेंद्र मोदी ने कोसी रेल महासेतु को राष्ट्र को समर्पित किया, कई अन्य परियोजनाओं का शुभारंभवीडियो कांफ्रेस से आयोजित इस समारोह में नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल भी रहे मौजूद

बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने शुक्रवार को राज्य को एक और बड़ी सौगात दी। पीएम मोदी ने मिथिलांचल को जोड़ने वाले कोसी रेल महासेतु का उदघाटन किया। पीएम मोदी ने इस मौके पर कहा कि रेल संपर्क के क्षेत्र में ये इतिहास रचे जाना जैसा है। पीएम ने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लोगों को इससे लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही बिहार में नई रेल लाइनों और विद्युतीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। साथ ही कुछ नई ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई। इस कार्यक्रम के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। कोसी महासेतु के उद्घाटन मौके पर नीतीश कुमार ने कहा- 'अटल जी ने रखी थी नींव, अब सपना पूरा हुआ।'   

लालू यादव पर पीएम मोदी का तंज

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिना नाम लिए लालू प्रसाद पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार जाने के बाद इस प्रोजेक्ट की रफ्तार में कमी आई। उन्होंने कहा कि अगर दूसरी सरकारों को बिहार के लोगों की फिक्र होती और जो लोग तब रेल मंत्री थे उन्हें चिंता होती तो काम पहले ही हो जाता। पीएम ने आगे कहा- 'अगर दृढ़ निश्चय हो और नीतीश जैसा साथी हो तो सबकुछ संभव है।'

वहीं, पीयूष गोयल ने इस मौके पर कहा, प्रधानमंत्री बनने के बाद से मोदी को बिहार की विशेष चिंता रही है और यहां के चौमुखी विकास के लिये उन्होंने भागीरथ कार्य किये हैं। उन्होंने कहा, ‘आज का दिन बिहार के स्वर्णिम इतिहास में महत्वपूर्ण अध्याय साबित होने वाला है। 1934 के भूकंप ने बिहार के कोसी क्षेत्र को मिथिलांचल से अलग कर दिया, जिस बिहार को भूकंप ने बांट दिया, उसी को प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों से फिर जोड़ा जा रहा है।’

इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी ने जिन परियोजाओं का शुभारंभ किया उनमें किउल नदी पर एक नया रेल पुल, दो नई रेल लाइनें, पांच विद्युतीकरण परियोजनाएं, एक विद्युत लोकोमोटिव शेड और बाढ़-बख्तियारपुर के बीच तीसरी नई लाइन परियोजना शामिल हैं।

इनके अलावा प्रधानमंत्री ने दो नई लाइन परियोजनाओं हाजीपुर-घोसवार-वैशाली और इस्लामपुर-नातेशर का भी उदघाटन किया। 

उन्होंने करनौती-बख्तियारपुर संपर्क बाईपास और बाढ़-बख्तियारपुर के बीच तीसरी लाइन का भी उद्घाटन किया। पिछले कुछ दिनों में प्रधानमंत्री ने बिहार को दर्जन भर से अधिक परियोजनाओं का सौगात दिया है। बिहार में अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा के चुनाव होने हैं। निर्वाचन आयोग कभी भी राज्य में चुनाव की घोषणा कर सकता है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहार विधान सभा चुनाव २०२०
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया