जानें नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में कितने थे मंत्री और उनका मंत्रालय

By पल्लवी कुमारी | Published: May 30, 2019 04:00 PM2019-05-30T16:00:55+5:302019-05-30T16:00:55+5:30

नरेन्द्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। नरेन्द्र मोदी 30 मई की शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। जिसमें तकरीबन 8 हजार लोग शामिल होंगे। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की है, इसके साथ ही एनडीए 353 सीटों पर है।

Narendra modi cabinet 2014: Portfolios of the Union Council of Ministers, all details here | जानें नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में कितने थे मंत्री और उनका मंत्रालय

जानें नरेन्द्र मोदी की पिछली सरकार में कितने थे मंत्री और उनका मंत्रालय

Highlights16वीं केन्द्र सरकार में नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में कुल 25 मंत्री थे। 16वीं केन्द्र सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में 11 मंत्री थे। वहीं, राज्य मंत्री में 34 मंत्री शामिल थे।

नरेंद्र मोदी अपने दूसरे कार्यकाल के लिए आज (30 मई) शाम 7 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। मोदी के शपथग्रहण समारोह के लिए आठ हजार लोगों को आमंत्रित किया गया है। बीजेपी लोकसभा चुनाव 2019 में 303 सीटों पर जीत दर्ज की है, इसके साथ ही एनडीए 353 सीटों पर है। मोदी कैबिनेट की 17 केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल का अभी अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन आइए हम आपको बताते हैं कि 16वीं नरेन्द्र मोदी की केन्द्र सरकार में कितने मंत्री थे और उनको क्या-क्या मंत्रालय दिए गए थे। 

16वीं केन्द्र सरकार में नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में कुल 25 मंत्री थे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) में 11 मंत्री थे। वहीं, राज्य मंत्री में 34 मंत्री शामिल थे। हालांकि इनमें कुछ फेरबदल भी किए गए थे। लेकिन नीचे दिए गए आकडें सबसे ताजा हैं। 

कैबिनेट मंत्री 

1.  राज नाथ सिंह - गृह मंत्री
2.  सुषमा स्वराज - विदेश मंत्री
3 अरुण जेटली - वित्त मंत्री और कॉर्पोरेट मंत्री
4  नितिन गडकरी - सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री
5.  सुरेश प्रभु-  वाणिज्य और उद्योग मंत्री
6 सदानंद गौड़ा- सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्री
7  उमा भारती- पेयजल और स्वच्छता मंत्री
8 रामविलास पासवान- खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री
9 मेनका गांधी - महिला एवं बाल विकास मंत्री
10 रविशंकर प्रसाद-  कानून और न्याय मंत्री
11 जगत प्रकाश नड्डा-  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री
12 अनंत गीते - भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्री
13 हरसिमरत कौर- बादल खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री
14 नरेन्द्र सिंह तोमर-  ग्रामीण विकास मंत्री
15  चौधरी बीरेंद्र सिंह- इस्पात मंत्री
16  जुयाल ओराम- जनजातीय मामलों के मंत्री
17  राधा मोहन सिंह-  कृषि और किसान कल्याण मंत्री
18 थावर चंद गहलोत- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री
19 स्मृति ईरानी- कपड़ा मंत्री
20 डॉ हर्षवर्धन- विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री
21 प्रकाश जावड़ेकर - मानव संसाधन विकास मंत्री
22 धर्मेंद्र प्रधान - पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री
23 पीयूष गोयल - रेल मंत्रीऔर कोयला मंत्री 
24 निर्मला सीतारमण-  रक्षा मंत्री
25 मुख्तार अब्बास नकवी- अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

1 राव इंद्रजीत सिंह-  योजना मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और  रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री।

2 संतोष कुमार गंगवार- श्रम और रोजगार मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

3 श्रीपद येसो नाइक-  राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिकित्सा मंत्रालय, यूनानी, सिद्ध और होम्योपैथी (आयुष)।

4 जितेंद्र सिंह-  उत्तर पूर्व क्षेत्र के विकास मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार),प्रधान मंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री, कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय में राज्य मंत्री, परमाणु ऊर्जा विभाग में राज्य मंत्री और अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री

5 महेश शर्मा - संस्कृति राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में राज्य मंत्री

6 गिरिराज सिंह- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

7 मनोज सिन्हा- संचार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री

8 कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर-  युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

9  राज कुमार सिंह- ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

10 हरदीप सिंह पुरी -आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

11 अल्फोंस कन्ननथनम- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पर्यटन मंत्रालय

राज्य मंत्री 

1 विजय गोयल- संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
2 राधाकृष्णन पी- वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री 
3  एस.एस. अहलूवालिया-  इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में राज्य मंत्री
4 रमेश चंदप्पा- जिगाजिनागी पेयजल और स्वच्छता मंत्रालय में राज्य मंत्री
5 रामदास अठावले- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
6 विष्णु देव साईं- इस्पात मंत्रालय में राज्य मंत्री
7 राम कृपाल यादव- ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री
8 हंसराज गंगाराम- अहीर गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
9 हरिभाई पार्थीभाई चौधरी- खान मंत्रालय में राज्य मंत्री और कोयला मंत्रालय में राज्य मंत्री
10 राजेन गोहैन - रेल मंत्रालय में राज्य मंत्री
11  वी. के. सिंह- विदेश मंत्रालय में राज्य मंत्री
12 पुरुषोत्तम रुपाला - कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री और पंचायती राज मंत्रालय में राज्य मंत्री
13 कृष्ण पाल- सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
14 जसवंत सिंह सुमनभाई- आदिवासी मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
15 शिव प्रताप शुक्ल -वित्त मंत्रालय में राज्य मंत्री
16 अश्विनी कुमार चौबे- स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
17 सुदर्शन भगत - जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
18 किरेन रिजिजू-  गृह मंत्रालय में राज्य मंत्री
19 वीरेंद्र कुमार - महिला और बाल विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
20 अनंतकुमार हेगड़े-  कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
21 साध्वी निरंजन ज्योति - खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
22 जयंत सिन्हा - नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री
23 बाबुल सुप्रियो- भारी उद्योग और सार्वजनिक उद्यम मंत्रालय में राज्य मंत्री
24 विजय सांपला - सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री
25 अर्जुन राम मेघवाल- संसदीय कार्य मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन मंत्रालय में राज्य मंत्री,नदी विकास और गंगा कायाकल्प
26  अजय टम्टा - कपड़ा मंत्रालय में राज्य मंत्री
27 कृष्ण राज-  कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
28 मनसुख एल. मंडाविया- सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय में राज्य मंत्री और जहाजरानी मंत्रालय में राज्य मंत्री, रसायन और उर्वरक मंत्रालय में राज्य मंत्री
29 अनुप्रिया पटेल-  स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
30 सी. आर. चौधरी- उपभोक्ता मामलों, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में राज्य मंत्री और वाणिज्य, उद्योग मंत्रालय में राज्य मंत्री
31पी.पी. चौधरी- कानून और न्याय मंत्रालय में राज्य मंत्री और कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री
32 सुभाष रामराव- भामरे रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री।
33 गजेंद्र सिंह शेखावत- कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय में राज्य मंत्री
34 डॉ. सत्य पाल सिंह-  मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री और जल संसाधन मंत्रालय में राज्य मंत्री और नदी विकास और गंगा कायाकल्प

नोट( ये नाम 15 फरवरी 2019 तक की है) 

Web Title: Narendra modi cabinet 2014: Portfolios of the Union Council of Ministers, all details here

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे