लाइव न्यूज़ :

Narendra Modi In Aonla: 'मृत्यु के बाद संपत्ति आपके संतान को नहीं मिलेगी, आधी से ज्यादा संपत्ति, सपा-कांग्रेस जब्त कर लेगी', चुनावी सभा में बोले मोदी

By धीरज मिश्रा | Updated: April 25, 2024 16:10 IST

Narendra Modi In Aonla: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमोदी आपकी सेवा में जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण खपाने के लिए निकला हुआ हैभाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति को सशक्त कर रही हैबरेली और बदायूं के किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि के 600 करोड़ रुपए मिल चुके हैं

Narendra Modi In Aonla: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश के दौरे पर थे। पीएम मोदी ने आंवला लोकसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आप जो ये स्नेह और प्यार बरसाते हैं, यही मेरी पूंजी है। आपका ये प्यार ही मेरे जीवन की ऊर्जा है। विशेष रूप से माताएं-बहनें इतनी विशाल संख्या में यहां आई हैं, मोदी आपकी सेवा में जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण  खपाने के लिए निकला हुआ है।

मैं जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी तक, हिंदुस्तान की अनेक जगहों पर चुनाव भ्रमण के लिए गया और जनसभाओं को संबोधन करने का मौका मिला। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। पीएम मोदी ने कहा कि कहा जाता है कि जितनी मजबूत नींव, उतना ही मजबूत घर। इसी सोच के साथ आज भाजपा विकसित भारत के लिए गरीब, किसान, युवा और नारीशक्ति को सशक्त कर रही है। ये भाजपा ही है... जिसने बहनों की बिजली, नल से जल, शौचालय, सस्ते गैस कनेक्शन जैसी अनेक रोजमर्रा की आवश्यकताओं को पूरा किया है।

अब 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों की जिम्मेदारी भी मोदी ने उठाने का निर्णय लिया है, अब किसी बुजुर्ग को इलाज के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, क्योंकि दिल्ली में आपका ये बेटा मोदी बैठा है। पीएम मोदी ने कहा कि पहले आपके हक का पैसा भ्रष्टाचारी लूट लेते थे। आज बरेली और बदायूं के किसानों को ही पीएम किसान सम्मान निधि के 600 करोड़ रुपए मिल चुके हैं।

ऐसा काम तब होता है जब विकास सर्वोपरि होता है। पीएम ने कहा कि 2024 का ये चुनाव एक हजार वर्ष की गुलामी की मानसिकता से मुक्त करने का चुनाव है। ये चुनाव भारत के स्वाभिमान को नई बुलंदी देने वाला चुनाव है। पीएम ने कहा कि मृत्यु के बाद संपत्ति आपके संतान को नहीं मिलेगी, आधी से ज्यादा संपत्ति, सपा-कांग्रेस जब्त कर लेगी।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेशBJPयोगी आदित्यनाथआंवलालोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावLok Sabha Elections
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?