लाइव न्यूज़ :

हरियाली दिवस के रूप में मनाया गया नकवी का जन्मदिन्म, हनुमान मंदिर में लगाए गए 63 पीपल और नीम के पेड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 17, 2020 14:43 IST

पीपल बाबा अपने जीवन के सबसे अहम् लक्ष्य देश में "हरियाली क्रांति" लाने के विजन पर बातचीत करते हुए कहते है कि जैन हो, सिख हो हिन्दू या मुसलमान हम सभी मिलकर बनाएंगे हरा - भरा हिंदुस्तान।

Open in App

 अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख़्तार अब्बास नकवी के जन्मदिन पर प्रशंसकों नें सोशल गैदरिंग से बचने के लिए एक अनोखे तरीके से अपने नेता का जन्मदिन मनाया। आयोग के सदस्य और दिल्ली अल्पसंख्यक मोर्चे के पूर्व अध्यक्ष आतिफ रशीद के नेतृत्व में नकवी के शुभचिंतकों ने जौनापुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में 63 नीम व 63 पीपल का पेड़ लगाया। नकवी के इस कार्यक्रम में बुर्का पहनकर ढेर सारी मुस्लिम महिलाओं नें भी हिस्सा लिया। मुस्लिम व जैन समुदाय से जुड़े लोगों नें मंदिर के प्रांगण में पेड़ लगाकर धार्मिक सहिष्णुता का अनुपम उदाहरण भी पेश किया।

पीपल बाबा अपने जीवन के सबसे अहम् लक्ष्य देश में "हरियाली क्रांति" लाने के विजन पर बातचीत करते हुए कहते है कि जैन हो, सिख हो हिन्दू या मुसलमान हम सभी मिलकर बनाएंगे हरा - भरा हिंदुस्तान। इसी के तहत पीपल बाबा हर अवसरों को पेड़ लगाओ अभियान से जोड़कर लोगों को हरियाली क्रांति का हिस्सा बनाने का कार्य करते हैं। गौरतलब है कि कोरोना काल में भी पीपल बाबा पेड़ लगाने का सफर निरंतर जारी रहा है। इस संदर्भ में यह बात दीगर है कि केवल नेता और व्यवसायों से जुड़े लोग  ही नहीं मीडिया से जुड़े नामचीन लोग भी पीपल बाबा के पेड़ लगाओ अभियान से जुड़कर हरियाली बढ़ाने में अपना अहम योगदान देते रहते है। 

इस संदर्भ में यह बात दीगर है कि पिछले दिनों मशहूर टी बी एंकर ऋचा अनिरुद्ध 30 अप्रैल को अपने 43 वें जन्मदिन पर सोरखा आकर 44 पेड़ लगायीं थी ऐसा वे कई वर्षो से कर रही हैँ | इस कड़ी में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष रहे और वर्तमान अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अतीफ साहब ने जुड़कर पीपल बाबा के हरियाली क्रांति अभियान को नई ताकत दी है | गौरतलब है कि आतिफ साहब नें पीपल बाबा के पेड़ लगाओ अभियान को पूरे देश में प्रसारित करने  में न केवल  भरपूर मदद करने का आश्वासन भी दिया है बल्कि नकवी जी के जन्मदिन पर लगाए गए  63 नीम और 63 पीपल के पेड़ों की खुद देखभाल करने का संकल्प लिया है | इस अवसर पर आतीफ साहब नें यह बात कहीं कि देश के हर नागरिक को इस दिशा में कुछ न कुछ जिम्मेदारी लेने की जरूरत है | कार्यक्रम के अंत में अतीफ साहब ने पूरे देश से आह्वान करते हुए कहा कि  हर नागरिक अपने जन्मदिन, शादी, विवाह व अन्य शुभ अवसरों पर पेड़ लगाकर देश में हरियाली क्रांति लानें में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें |

 पीपल बाबा की संस्था द्वारा देश के 18 राज्यों के 202 जिलों में लगाया जा रहा है पेड़ 

इस समय पीपल बाबा की टीम के द्वारा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सबसे ज्यादे कार्य किया जा रहा है |जौनापुर में AXA group के सहयोग से पीपल बाबा ने पिछले महीने 16, 000 पेड़ लगाए गए थे | इससे पूर्व HCL के सहयोग से नॉएडा सेक्टर  115 के  सोरखा गाँव में पीपल बाबा की टीम नें 51, 000 पेड़ लगाए  हैँ | ग्रेटर नॉएडा के मैंचा में 1 लाख 1 हजार पेड़ लगा चुकी है | पीपल बाबा के नेतृत्व में इनके स्वयंसेवक अबतक देश में 2 करोड़ 25 लाख पेड़ लगा चुके हैँ | पीपल बाबा 15000 पर्यावरण प्रेमियों  के team की  मदद से सम्पूर्ण भारत वर्ष में हरियाली क्रंति लाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है |

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

पूजा पाठPanchang 04 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 04 April 2026: कुंभ राशिवालों को अचानक धनलाभ मिलने की संभावना, जानें सभी राशियों का फल

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'