लाइव न्यूज़ :

Nandigram Cooperative Society Election 2022: भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की, जानें टीएमसी और वाम दलों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 18, 2022 19:45 IST

Nandigram Cooperative Society Election 2022: भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं थीं।पंचायत समिति के सदस्य के साथ कुछ महिलाएं मारपीट करती दिखाई दे रही हैं। मतदाताओं ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

कोलकाताः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में एक सहकारी समिति के चुनाव में रविवार को जीत दर्ज की। यह विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेन्दु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है।

जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा ने भेकुटिया समबेय कृषि समिति की 12 में से 11 सीट पर जीत दर्ज की है, वहीं एक सीट तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई है। यह चुनाव रविवार को हुआ और इस दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़पें हुईं थीं।

चुनाव जीतने वाले भाजपा के एक उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि तृणमूल ने चुनाव में बाधा डालने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश की, लेकिन मतदाताओं ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। न्यूज चैनल पर प्रसारित तस्वीरों में एक स्थानीय पंचायत समिति के सदस्य के साथ कुछ महिलाएं मारपीट करती दिखाई दे रही हैं।

बताया जाता है कि वह व्यक्ति तृणमूल कांग्रेस का सदस्य है। उसे नंदीग्राम पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों ने बचाया। इस घटना के बारे में जानकारी के लिए तृणमूल के प्रवक्ता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार किया। 

टॅग्स :पश्चिम बंगालBJPटीएमसीममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?