लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस उम्मीदवार पटोले की फिसली जुबान, कहा- खासदार महोत्सव में हेमा मालिनी को नाचने की जरूरत क्या थी?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 3, 2019 08:14 IST

'ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस नागपुर चैप्टर'और नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित 'नो योर कैंडिडेट'कार्यक्रम में नाना पटोले का साक्षात्कार लिया गया था. इस दौरान पटोले ने यह विवादास्पद बयान दिया.

Open in App

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में आयोजित खासदार महोत्सव में अभिनेत्री व विश्व प्रसिद्ध नृत्यांगना हेमा मालिनी को नाचने की जरूरत ही क्या थी? यह विवादित सवाल नागपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार नाना पटोले ने किया.'ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस नागपुर चैप्टर'और नागपुर जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को आयोजित 'नो योर कैंडिडेट'कार्यक्रम में नाना पटोले का साक्षात्कार लिया गया था.इस दौरान पटोले ने यह विवादास्पद बयान दिया. नितिन गडकरी ने कुछ महीने पहले नागपुर के हनुमाननगर में खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया था. इस महोत्सव में विश्व प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना और अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी के नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

इस कार्यक्रम को लेकर नाना पटोले ने उपरोक्त टिप्पणी की. पटोले ने कहा कि मैं चुनकर आया तो नागपुर की सांस्कृतिक धरोहर को और ज्यादा मजबूत करूंगा. नितिन गडकरी नागपुर के विकास पुरुष हैं क्या? इस सवाल के जवाब में पटोले ने कहा कि पांच साल में शहर को केवल खोदने का काम किया गया. जहां सीमेंट की सड़क बन गई, समझो नागपुर का 4 डिग्री तापमान बढ़ जाएगा.नागपुर में 1.20 लाख लोगों को नौकरियां देने का गडकरी ने आश्वासन दिया था. बेरोजगारों को नौकरियां तो नहीं मिलीं, लेकिन मिहान में नए उद्योग आने की बजाए उलटे पहले के उद्योग धंधे भी बंद हो गए. नोटबंदी और जीएसटी के चलते उद्योग बंद होने से अनेकों से रोजगार छिन गए. सीमेंट की सड़कों के कारण मनपा पर कर्ज का पहाड़ बढ़ गया. इसके चलते 900 रुपए का संपत्ति कर बढ़कर 9 हजार रुपए तक चला गया.

टॅग्स :नाना पटोलेकांग्रेसहेमा मालिनीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण