लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुआ 'नमो टीवी', EC ने सूचना प्रसारण मंत्रालय से मांगा जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2019 11:17 IST

Lok Sabha Election 2019, NaMo TV News: नमो टीवी 24 घंटे का चैनल बताया जा रहा है जिस पर 31 मार्च से शुरू हुए प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों को दिखाया जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री की रैलियों का सीधा प्रसारण भी किया जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव से पहले नमो टीवी को लेकर घमासान, कांग्रेस और 'आप' ने की शिकायतनमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग ने मांगा सूचना प्रसारण मंत्रालय से जवाब

Lok Sabha Election 2019, NaMo TV News: लोकसभा चुनाव से अचानक लॉन्च हुए नमो टीवी चैनल को लेकर चुनाव आयोग ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जवाब मांगा है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नमो टीवी को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की थी। नमो टीवी 24 घंटे का चैनल बताया जा रहा है जिस पर 31 मार्च से शुरू हुए प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रमों को दिखाया जा रहा है। इस पर प्रधानमंत्री की रैलियों का सीधा प्रसारण भी किया जाता है। 

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चुनाव आयोग ने दूरदर्शन से भी जवाब मांगा है कि 31 मार्च को प्रधानमंत्री का घंटे भर लंबा 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम का सीधा प्रसारण क्यों किया गया।

बता दें कि नमो टीवी के लोगो पर प्रधानमंत्री की तस्वीर भी दिखाई दे रही है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने आपत्ति जताई है कि चुनाव से पहले ऐसे चैनल की शुरुआत चुनावी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। 

अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी ने पत्र में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय और चुनाव आयोग के अनुसार चैनल सभी पक्षों के लिए एक स्तर के सिद्धांत के खिलाफ गया। 'आप' के कानूनी प्रकोष्ठ से जारी पत्र में कहा गया कि बीजेपी ने शीर्ष अदालत और चुनाव आयोग के सिद्धांत को धता बताते हुए 24 घंटे का चैनल शुरू कर दिया।

केजरीवाल की पार्टी ने पत्र में पूछा है कि नमो टीवी के प्रसारण को कौन मॉनिटर करेगा? क्या बीजेपी ने टेलीकास्ट और लागत की सामग्री को प्रमाणित करने के लिए स्थापित मीडिया प्रमाणन समिति से संपर्क किया था? कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग को लिखे पत्र में कहा आपत्तियां जताई हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील