लाइव न्यूज़ :

हिंद महासागर में भविष्य में उठने वाले तूफानों का नाम ‘शाहीन’, ‘गुलाब’ और‘अग्नि’ होगा

By भाषा | Updated: April 29, 2020 14:37 IST

उत्तरी हिंद महासागर और अरब सागर में भविष्य में उठने वाले तूफान ‘शाहीन’, ‘गुलाब’, ‘तेज’, ‘अग्नि’ और ‘आग’ जैसे नामों से जाने जाएंगे क्योंकि 13 देशों द्वारा भविष्य के लिए सुझाए गए 169 नामों में ये भी शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तरी हिंद महासागर और अरब सागर में भविष्य में उठने वाले तूफान ‘शाहीन’, ‘गुलाब’, ‘तेज’, ‘अग्नि’ और ‘आग’ जैसे नामों से जाने जाएंगे13 देशों द्वारा भविष्य के लिए सुझाए गए 169 नामों में ये भी शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नई दिल्ली। उत्तरी हिंद महासागर और अरब सागर में भविष्य में उठने वाले तूफान ‘शाहीन’, ‘गुलाब’, ‘तेज’, ‘अग्नि’ और ‘आग’ जैसे नामों से जाने जाएंगे क्योंकि 13 देशों द्वारा भविष्य के लिए सुझाए गए 169 नामों में ये भी शामिल हैं। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। इससे पहले तूफानों का नामकरण 2004 में आठ देशों ने मिलकर किया था लेकिन उस समय निर्धारित नामों की सूची उत्तरी हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कोई तूफान आने पर खत्म हो जाएगी।

इन क्षेत्रों में उठने वाले अगले तूफान का नाम ‘‘अम्फान’’ होगा जिसे थाईलैंड ने प्रस्तावित किया था और 2004 में तैयार भविष्य के तूफानों के नामों की सूची में यह आखिरी नाम है। मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि इसके मद्देनजर 2018 में भविष्य में तूफानों का नाम रखने के लिए एक समिति गठित की गई थी। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश, भारत, ईरान, मालदीव, म्यांमा, ओमान, पाकिस्तान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और यमन ने 13-13 नाम सुझाए हैं।

महापात्रा ने बताया कि इन नामों में से जिन 13 नामों को चुना गया है वे हैं, बांग्लादेश द्वारा प्रस्तावित ‘अर्नब’, कतर द्वारा प्रस्तावित ‘शाहीन’, पाकिस्तान द्वारा प्रस्तावित ‘लुलु’, म्यांमा द्वारा प्रस्तावित ‘पिंकू’, कतर द्वारा प्रस्तावित ‘बहार’, भारत द्वारा प्रस्तावित ‘गति’, ‘तेज’ और ‘मुरासु’ (तमिल वाद्य यंत्र), ‘आग’, ‘नीर’, ‘प्रभंजन’, ‘अम्बुद’, ‘जलधि’ और ‘वेग’ आदि हैं।

टॅग्स :मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

भारतJammu and Kashmir: मार्च के महीने में जम्मू-कश्मीर में 43% बारिश की कमी, लगातार 7वीं बार सर्दियों के मौसम में सूखे का असर

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल