लाइव न्यूज़ :

ताजमहल में केवल शुक्रवार को ही अता किया जाएगा नमाज, ASI ने चस्पा किया नोटिस

By भाषा | Updated: November 15, 2018 20:04 IST

ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में भी नमाज अदा करने की अनुमति दिए जाने की मांग होती रही है। लेकिन पुरातत्व विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। पुरातत्व विभाग अब शुक्रवार के दिन ही ताजमहल में नमाज अदा करने की अनुमति दे रहा है। 

Open in App

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) एएसआई ने ताजमहल के गेट पर एक नोटिस चस्पा कर कहा है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में लोग नमाज अदा कर सकते हैं। यह नोटिस भारत सरकार द्वारा काफी पहले जारी किया गया था। लेकिन यह अभी ताजमहल के पश्चिमी गेट पर चस्पा किया गया है। 

ताजमहल में शुक्रवार के अलावा अन्य दिनों में भी नमाज अदा करने की अनुमति दिए जाने की मांग होती रही है। लेकिन पुरातत्व विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। पुरातत्व विभाग अब शुक्रवार के दिन ही ताजमहल में नमाज अदा करने की अनुमति दे रहा है। 

गत मंगलवार को पांच लोगों ने ताजमहल में नमाज अदा की थी। इसके बाद एएसआई ने यह नोटिस लगाया है जिसमें कहा गया है कि केवल शुक्रवार को ही ताजमहल में नमाज अता किया जा सकता है। 

इस संबंध में इसी वर्ष जुलाई में उच्चतम न्यायालय का भी आदेश आया है। न्यायालय ने बाहरी लोगों के ताजमहल में नमाज अदा करने पर रोक लगा दी थी। 

इस संबंध में ताजमहल प्रभारी अंकित नामदेव ने बताया कि स्मारक के पश्चिमी गेट पर गजट अधिसूचना चस्पा किया है जिसमें स्पष्ट लिखा है कि स्मारक की मस्जिद में नमाज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे तक अदा की जायेगी।

टॅग्स :ताज महलउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल