लाइव न्यूज़ :

नमस्ते ट्रंप: मंच पर सिर्फ दो कुर्सियां रखकर PM मोदी ने दिया ये बड़ा संदेश

By संतोष ठाकुर | Updated: February 25, 2020 09:52 IST

अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए आयोजित 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम के दौरान मंच पर दो मेहमान और एक मेजबान थे, लेकिन वहां पर केवल दो ही कुर्सियां थीं.

Open in App
ठळक मुद्देइसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति नीति थी.मोदी का अपने प्रशंसकों को साफ संदेश था कि उनके प्रधानमंत्री की ताकत और प्रसिद्धि किसी भी नेता से कम नहीं है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कुशल राजनीतिक रणनीतिकार ऐसे ही नहीं कहा जाता है. अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के स्वागत के लिए आयोजित 'नमस्ते ट्रम्प' कार्यक्रम के दौरान मंच पर दो मेहमान और एक मेजबान थे, लेकिन वहां पर केवल दो ही कुर्सियां थीं. इसे देखकर वहां पहुंची जनता चौंक गई. उनसे पहले कार्यक्रम से जुड़े अधिकारी भी इस निर्णय पर चौंके थे.

उन्हें मंच पर केवल दो ही कुर्सियां लगाने का निर्देश दिया गया था. दरअसल, इसके पीछे प्रधानमंत्री मोदी की रणनीति नीति थी. वह अपने प्रशंसकों और जनता को यह संदेश देना चाहते थे कि ट्रम्प या उनमें किसी तरह का अंतर नहीं है. उनकी कुर्सी वही है जो अमेरिकी राष्ट्रपति की है.

मोदी का अपने प्रशंसकों को साफ संदेश था कि उनके प्रधानमंत्री की ताकत और प्रसिद्धि किसी भी नेता से कम नहीं है. यही वजह है कि ट्रम्प भी उनके साथ कुर्सी साझा करने को तैयार हुए हैं जबकि दुनिया के अधिकतर मुल्क इस तरह की बात सोच नहीं सकते हैं.

मंच पर थे तीन लोग

अधिकारियों के मुताबिक, दो राष्ट्राध्यक्ष जब मिलते हैं तो उनकी कुर्सी अगल-बगल लगाई जाती है, लेकिन वहां पर मंच पर तीन लोग थे. इनमें से एक राष्ट्रपति ट्रम्प की पत्नी मेलानिया थीं. ऐसे में यह समस्या थी कि कुर्सी किस तरह से लगाई जाए. क्या ट्रम्प को बीच में बैठाया जाए और उनके अगल-बगल दो कुर्सियां लगाई जाएं जिन पर प्रधानमंत्री और मेलानिया बैठें.

ऐसा होने पर यह संदेश बिल्कुल नहीं जाता कि दोनों नेता एक समान हैं क्योंकि केंद्र में बैठा व्यक्ति ही प्रमुख होता है. ऐसे में केवल दो कुर्सियां लगाने का ही निर्णय किया गया ताकि जब एक नेता बोलेंगे तो दूसरे नेता उनकी जगह पर बैठेंगे.

टॅग्स :नरेंद्र मोदीडोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल