Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड की इस सीट पर बीजेपी तीसरी बार मार सकती है बाजी, क्या रोक पाएगी कांग्रेस, जानें अब तक आंकड़ें

By रुस्तम राणा | Published: April 1, 2024 08:26 PM2024-04-01T20:26:14+5:302024-04-01T20:26:14+5:30

2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते तो 2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीष रावत को यहां से हाराया था। इस बार भी भाजपा ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है।

Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: BJP can win on this seat of Uttarakhand for the third time, will Congress be able to stop it, know the figures so far | Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड की इस सीट पर बीजेपी तीसरी बार मार सकती है बाजी, क्या रोक पाएगी कांग्रेस, जानें अब तक आंकड़ें

Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड की इस सीट पर बीजेपी तीसरी बार मार सकती है बाजी, क्या रोक पाएगी कांग्रेस, जानें अब तक आंकड़ें

Highlights2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट इस संसदीय क्षेत्र के सांसद हैंइस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी से होने जा रहा है

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 5 लोकसभा सीटें हैं। इन्हीं पांच लोकसभा सीटों में एक सीट है- नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा सीट। लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में नैनीताल की 5 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे। नैनीताल में पहाड़ी और मैदानी इलाके हैं तो ऊधमसिंह नगर तराई बेल्‍ट में आता है। यह सीट 2009 लोकसभा चुनाव में अस्तिव में आई थी। इस दौरान कांग्रेस के केसी सिंह बाबा यहां से पहले सांसद चुने गए थे। इसके बाद 2014 और फिर 2019 के चुनाव से यह सीट बीजेपी के पास रही है। यदि 2024 के चुनाव में कांग्रेस इस सीट से भाजपा की जीत नहीं रोक पाती तो यहां से भाजपा की हैट्रिक लगने से कोई नहीं रोक सकता। 

इस लोकसभा सीट में आती हैं 14 विधानसभाएं

इस लोकसभा क्षेत्र में कुल 14 विधानसभा सीटें आती हैं जिनमें से पांच नैनीताल जिले (भीमताल, हल्द्वानी, कालाढुंगी, लालकुआं, नैनीताल) में और नौ ऊधमसिंह नगर (बाजपुर, गदरपुर, जसपुर, काशीपुर, खटीमा, किच्छा, नानकमत्ता, रुद्रपुर, सितारगंज) में पड़ती हैं। इन 14 में आठ सीटों पर बीजेपी काबिज है जबकि बाकी छह पर कांग्रेस का कब्जा है। 

प्रत्याशियों पर एक नज़र 

2014  के लोकसभा चुनाव में मोदी लहर में यहां भाजपा के भगत सिंह कोश्यारी जीते तो 2019 से केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री, अजय भट्ट सांसद हैं। उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीष रावत को यहां से हाराया था। इस बार भी भाजपा ने अजय भट्ट पर भरोसा जताया है। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के युवा प्रत्याशी प्रकाश जोशी से होने जा रहा है। इनके अलावा बसपा प्रत्याशी अख्तर अली माहीगीर भी चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने यहां अच्छी खासी तादात में मुस्लिम वोट बैंक के चलते मस्लिम चेहरे को तवज्जो दी है। 

नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा के समीकरण

नैनीताल-उधमसिंह नगर लोकसभा सीट की आबादी 25 लाख (अनुमानित) है। ग्रामीण जनसंख्‍या 63.11 फीसदी है जबकि 36.89 फीसदी जनता शहरों में बसती है। इनमें से करीब 19 लाख मतदाता है। पुरुष वोटर्स लगभग 10 लाख और महिला वोटर्स की संख्या करीब 9 लाख है। SC/ST समुदाय की हिस्सेदारी करीब 21 फीसदी है। 17-18% ओबीसी और 15-18% क्षत्रिय व ब्राह्मण हैं। आबादी में 15% हिस्सा मुसलमानों का है।

Web Title: Nainital-Udham Singh Nagar Lok Sabha Elections 2024: BJP can win on this seat of Uttarakhand for the third time, will Congress be able to stop it, know the figures so far

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे