लाइव न्यूज़ :

रिश्वत मांगने की आरोपी नायब तहसीलदार और पटवारी निलंबित

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:20 IST

Open in App

रायपुर, 10 अगस्त छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में आठ हजार रूपये बतौर रिश्वत मांगने के आरोप में राज्य शासन ने नायब तहसीलदार और पटवारी को निलंबित कर दिया है।

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि शासकीय कार्य में गंभीर लापरवाही और अनियमितता बरतने पर बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सिमगा तहसील के पटवारी कोमल चंद कोसले और प्रभारी नायब तहसीलदार ममता ठाकुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि तहसील सिमगा के अंतर्गत आमाकोनी गांव का पटवारी कोमल चंद कोसले जांगड़ा गांव के अतिरिक्त प्रभार में है। पटवारी कोसले पर आरोप है कि उसने एक नामंतरण प्रकरण को निराकृत करने के लिए आठ हजार रूपये की मांग की थी। जिसमें से पांच हजार रूपये सिमगा की प्रभारी तहसीलदार ममता ठाकुर को देने के संबंध में एक वीडियो वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि इस घटना को प्रशासन ने गंभीरता से लिया और दोनों अधिकारी-कर्मचारी के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के नियम नौ के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि रायपुर के संभागायुक्त ने नायब तहसीलदार ममता ठाकुर का निलंबन आदेश जारी कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर कार्यालय बलौदाबाजार निर्धारित किया है।

उन्होंने बताया कि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिमगा ने पटवारी कोमल चंद कोसले का निलंबन आदेश जारी कर निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय सिमगा निर्धारित किया है।

अधिकारियों ने बताया कि निलंबन अवधि में नायब तहसीलदार ममता ठाकुर और पटवारी कोमल चंद कोसले को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते देय होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव