लाइव न्यूज़ :

कोविड मरीजों के लिए 24 घंटे खुली रहेगी हेल्पलाइन सेवा, जिलाधिकारी कार्यालय में बना नियंत्रण कक्ष, सभी प्रकार की मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2021 20:21 IST

जिलाधिकारी कार्यालय में कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह कक्ष 24 घंटे शुरू रहेगा. इस कक्ष का हेल्पलाइन नंबर- 0712-2562668 है और टोल फ्री नंबर- 1077 है.

Open in App
ठळक मुद्देबेड, चिकित्सा ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड आदि की जानकारी दी जाएगी.रेमडेसिविर दवा और चिकित्सा ऑक्सीजन के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. कोविड नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नागरिकों को 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए 12 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है.

नागपुर: नागपुर में कोविड संक्रमण बहुत तेजी से बढ़ रहा है और दिन-प्रतिदिन मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है.

इस परिस्थिति में कोविड संक्रमित मरीज को कौनसे अस्पताल में बेड उपलब्ध हैं सहित अन्य सभी प्रकार की आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कार्यालय में कोविड नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. यह कक्ष 24 घंटे शुरू रहेगा. इस कक्ष का हेल्पलाइन नंबर- 0712-2562668 है और टोल फ्री नंबर- 1077 है. इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग कर कोविड संक्रमित व्यक्ति आवश्यक मदद मांग सकते हैं. इसी प्रकार विभिन्न अस्पतालों में उपलब्ध बेड, चिकित्सा ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू बेड आदि की जानकारी दी जाएगी.

वहीं विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए आवश्यक रेमडेसिविर दवा और चिकित्सा ऑक्सीजन के बारे में भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. यह हेल्पलाइन मनुष्यबल सहित 24 घंटे शुरू रहेगी. कोविड नियंत्रण कक्ष के माध्यम से नागरिकों को 24 घंटे सेवा उपलब्ध कराने के लिए 12 अधिकारियों को नियुक्त किया गया है और उनके दिन भी निर्धारित कर दिए गए हैं.

वे यहां शिफ्ट के आधार पर अपनी सेवाएं देंगे. ये सभी अधिकारी उपजिलाधिकारी के संपर्क में रहकर निर्धारित दिन और समय पर सेवाएं देंगे. जिलाधिकारी रवींद्र ठाकरे ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतते हुए नियंत्रण कक्ष में सेवा देना अनिवार्य किया गया है. कार्य के दौरान लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

ज़रा हटकेराष्ट्रतेज-राष्ट्रप्राण-राष्ट्रध्वज!, विदर्भ के सबसे ऊंचे राष्ट्रध्वज को मुख्यमंत्री ने राष्ट्र को किया समर्पित, नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में लगाया गया भव्य तिरंगा, फोटो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं