लाइव न्यूज़ :

बाबा आमटे की पोती शीतल की मौत घुटन से!, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 31, 2020 13:42 IST

कुष्ठ रोगियों के लिए आनंदवन संस्था चलाने वाले डॉक्टर बाबा आमटे की पोती शीतल आमटे करजगी ने 30 नवंबर को चंद्रपुर में अपने घर में सुसाइड कर लिया था.

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट में मृत्यु का कारण ‘चोकिंग तथा हाउइवर विसेरा एंड हिसपैथोलॉजिकल सैंपल प्रिसर्वड’ बताया गया है.केमिकल एनॉलिसिस के लिए सैंपल चंद्रपुर तथा नागपुर भेजा गया है. सालवे ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

चंद्रपुरः आनंदवन की सीईओ शीतल आमटे करजगी की मौत के मामले में अब भी रहस्य बना हुआ है. चंद्रपुर के पुलिस अधीक्षक अरविंद सालवे ने पत्र परिषद में बताया कि शीतल आमटे करजगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण ‘चोकिंग तथा हाउइवर विसेरा एंड हिसपैथोलॉजिकल सैंपल प्रिसर्वड’ बताया गया है.

लेकिन यह घुटन कैसे हुई यह अभी पता नहीं चला है. इसके केमिकल एनॉलिसिस के लिए सैंपल चंद्रपुर तथा नागपुर भेजा गया है. उसकी रिपोर्ट आनी बाकी है. उसके बाद ही विशेषज्ञों से चर्चा कर किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा. सालवे ने बताया कि अब तक पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. जब्त किए गए 3 मोबाइल, एक लैपटॉप तथा एक टैबलेट फारेंसिक जांच के लिए मुंबई भेजे गए हैं.

लेकिन अभी तक वह नहीं खुल पाए हैं. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस सिर्फ मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है. अभी तक की जांच में साजिश के सबूत नहीं मिले हैं. अब तक 26 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं.  सालवे ने बताया कि शीतल आमटे पहले से ही मानसिक तनाव से जूझ रही थी.

उन्होंने जून 2020 में भी नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था.जिसके बाद नागपुर के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार किया गया था. वे नागपुर के मानसिक रोग विशेषज्ञ के पास विगत छह माह से अपना इलाज करवा रही थी. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है. जांच जारी है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि चोकिंग का कारण क्या है?. इंजेक्शन या कुछ और?

तीन प्रकार के इंजेक्शन मंगाए थे 

सालवे ने बताया कि 21 नवंबर को उन्होंने अपने नियमित फार्मासिस्ट से प्राणघातक इंजेक्शन की उपलब्धता के बारे में पूछा था. उन्होंने उस समय कुछ कुत्ताें को अल्सर होने की बात कही थी. जिसके बाद तीन प्रकार के इंजेक्शन मंगवाए थे. जिसमें नियोक्यूरॉन, केसोल, मेडजोल के 5-5 इंजेक्शन शामिल थे. घटनास्थल से नियोक्यूरॉन इंजेक्शन एम्पुल टूटी स्थिति में तथा प्रयुक्त किया गया सिरींज बरामद हुई थी.

टॅग्स :नागपुरमुंबईक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल