लाइव न्यूज़ :

नागालैंड हिंसा: विपक्षी सांसदों ने गोलीबारी की घटना पर चर्चा के लिए संसद के दोनों सदनों में स्थगन प्रस्ताव दिया, जोरदार हंगामे की उम्मीद

By विशाल कुमार | Updated: December 6, 2021 11:05 IST

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर और मनीष तिवारी ने 13 नागरिकों की मौत के मामले में चर्चा के लिए स्थगर प्रस्ताव रखा है. राजद सांसद मनोज झा और टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा में इस मामले पर चर्चा के लिए सरकार को स्थगन प्रस्ताव दिया है.

Open in App
ठळक मुद्देनागालैंड हिंसा पर चर्चा के लिए विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों में स्थगन प्रस्ताव दिया है.संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा होने की उम्मीद की जा रही है.

नई दिल्ली:नागालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों की कथित गोलीबारी में 13 लोगों के मारे जाने के बाद आज विपक्षी सांसदों ने संसद के दोनों में स्थगन प्रस्ताव दिया है. विपक्षी सांसदों के रूख को देखते हुए संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा होने की उम्मीद की जा रही है.

लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर और मनीष तिवारी ने 13 नागरिकों की मौत के मामले में चर्चा के लिए स्थगर प्रस्ताव रखा है.

वहीं, राजद सांसद मनोज झा और टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने राज्यसभा में इस मामले पर चर्चा के लिए सरकार को स्थगन प्रस्ताव दिया है.

बता दें कि, नागालैंड के मोन जिले में एक के बाद एक गोलीबारी की तीन घटनाओं में सुरक्षाबलों की गोलियों से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल हो गए। 

पुलिस ने रविवार को बताया कि गोलीबारी की पहली घटना संभवत: गलत पहचान का मामला थी। इसके बाद हुए दंगों में एक सैनिक की भी मौत हो गई। नागालैंड सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।

वहीं, घटना की जांच के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) स्तर के एक अधिकारी की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का भी फैसला किया गया है।

विपक्ष ने इस घटना के बाद सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं. कल राहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा कि गृह मंत्रालय क्या कर रहा है? वहीं, टीएमसी सांसदों और नेताओं का एक पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज घटनास्थल का दौरा करेगा.

टॅग्स :संसदनागालैंडलोकसभा संसद बिलराज्य सभाकांग्रेसटीएमसीआरजेडीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह