लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में एक जुलाई से दस दिन के लिए ‘अनलॉक’

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:23 IST

Open in App

कोहिमा, 28 जून नगालैंड में डेढ़ महीने लॉकडाउन लागू रहने के बाद सरकार ने सोमवार को निर्णय लिया कि राज्य में एक जुलाई से 10 दिन का ‘अनलॉक’ शुरू किया जाएगा। वरिष्ठ मंत्री नीबा क्रोनु ने यह जानकारी दी।

यहां राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कोविड-19 के लिए राज्य सरकार के प्रवक्ता क्रोनु ने कहा, “कोविड-19 पर उच्च शक्ति वाली समिति ने एक जुलाई से 10 जुलाई तक अनलॉक करने का निर्णय लिया है।”

क्रोनु, योजना एवं समन्वय तथा भूमि राजस्व एवं संसदीय कार्यमंत्री भी हैं। इस संबंध में, डिजिटल माध्यम से आयोजित मुख्यमंत्री निफियू रियो की अध्यक्षता वाली एक बैठक में निर्णय लिया गया। क्रोनु ने कहा कि वर्तमान लॉकडाउन 30 जून को समाप्त होने वाला है।

उन्होंने कहा कि एक जुलाई से 10 दिन के लिए प्रतिबंधों में और अधिक छूट दी जाएगी जिसके तहत ‘रोटेशन’ के आधार पर व्यापारिक प्रतिष्ठान और दुकानें खोली जा सकेंगी। लोगों और वाहनों के आवागमन पर शाम चार बजे से सुबह पांच बजे तक लगी पूर्ण रोक की अवधि को भी कम किया गया है।

उन्होंने कहा कि खेती के मौसम को देखते हुए अब शाम सात बजे से सुबह चार बजे तक कर्फ्यू रहेगा। मंत्री ने कहा कि सरकारी कार्यालय 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोले जा सकेंगे और चर्चों, शादी समारोह तथा अंत्येष्टि में अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब