लाइव न्यूज़ :

नड्डा ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले पर कहा, कोई भी कानून से ऊपर नहीं

By भाषा | Updated: October 8, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में ''पेशेवर और वैज्ञानिक'' जांच की जाएगी तथा इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी क्योंकि ''कोई भी कानून से ऊपर नहीं है।''

'इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2021' को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि हिंसा की घटना को चुनाव के नजरिए से नहीं, बल्कि मानवता के नजरिए से देखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, ''कानून अपना काम करेगा। कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। एक एसआईटी का गठन किया गया है। सर्वश्रेष्ठ पेशेवर एवं वैज्ञानिक स्तर की जांच की जाएगी और इसमें (घटना में) शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी।''

हिंसा में केंद्रीय मंत्री अजय कुमार मिश्रा के बेटे की कथित संलिप्तता के सवाल पर नड्डा ने कहा कि न तो भाजपा और न ही उसकी सरकार ऐसी किसी भी गतिविधि का समर्थन करती, जहां कानून हाथ में लिया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग