लाइव न्यूज़ :

कुलगाम में भाजपा नेता की हत्या की नड्डा ने की निंदा

By भाषा | Updated: August 17, 2021 21:00 IST

Open in App

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को जम्मू एवं कश्मीर में पार्टी के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नड्डा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज हमने भाजपा नेता जावेद अहमद डार को एक कायराना हमले में खो दिया। भाजपा नेताओं को लगातार निशाना बनाए जाने से हम जम्मू एवं कश्मीर के विकास और शांति के एजेंडे से पीछे नहीं हटने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। पूरी पार्टी शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है।’’ ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकवादियों ने मंगलवार को डार की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने अपराह्न करीब साढे चार बजे दक्षिण कश्मीर के ब्रजलू जागीर इलाके में जावेद अहमद डार को उनके आवास के नजदीक गोली मारी। डार होमेशालीबाग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा इकाई के अध्यक्ष थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारतराजनीति सत्ता नहीं, साधना, भोग नहीं, त्याग, ऐशो-आराम नहीं, तपस्या और कोई पदभार नहीं, उत्तरदायित्व?, नितिन नबीन बोले-आप सभी को प्रणाम करता हूं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम