लाइव न्यूज़ :

उत्तरप्रदेश के दौरे पर पहुंचे नड्डा : राज्य के मंत्रियों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ की बैठक

By भाषा | Updated: January 21, 2021 23:18 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पार्टी की संगठन संबंधी गतिविधियों का जायजा लेने के लिए दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी ने संवाददाताओं को बताया कि नड्डा ने रात में प्रदेश सरकार के मंत्रियों तथा पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

नड्डा को दोपहर डेढ़ बजे लखनऊ पहुंचना था, लेकिन दिल्ली में कुछ अन्य व्यस्तताओं की वजह से वह शाम को पहुंचे। लखनऊ पहुंचने के बाद देर शाम उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की।

त्यागी ने बताया कि पदाधिकारियों के साथ बैठक में नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा आपसी तालमेल से गांव, गरीब और किसान सहित सभी वर्गों की आर्थिक और सामाजिक खुशहाली की पटकथा लिखी गई है।

नड्डा ने कहा कि राज्य सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को साकार कर रही है।

त्यागी ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों के साथ भी बैठक की। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री और पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी मौजूद थे।

लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने नड्डा की अगवानी की। इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य तथा पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

नड्डा के स्वागत में हवाई अड्डे से लेकर भाजपा कार्यालय तक मुख्य मार्ग के दोनों ओर अनेक होर्डिंग और पार्टी के झंडे लगाए गए और जगह-जगह पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया।

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा पहली बार लखनऊ आ रहे हैं। अपने इस दौरे के दौरान वह पार्टी कार्यकर्ताओं मंत्रियों तथा अन्य पदाधिकारियों से मंत्रणा करेंगे।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि नड्डा का यह दौरा पार्टी संगठन को और सक्रिय करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने इस दौरे पर बूथ कार्यकर्ताओं, सोशल मीडिया शाखा, प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों, मंत्रियों तथा प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के साथ बैठक करेंगे।

नड्डा का यह दौरा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के निकट भविष्य में विस्तार की अटकलों के मद्देनजर भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि नड्डा 22 जनवरी को नड्डा चिनहट ग्रामीण की मंडल बैठक करेंगे उसके बाद लखनऊ महानगर एवं जिला बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वह लखनऊ में अवध एवं कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों एवं जिलाध्यक्षों के साथ बैठक करने के अलावा अवध क्षेत्र के भाजपा सांसदों एवं विधायकों के साथ वार्ता करेंगे।

उन्होंने बताया कि भाजपा अध्यक्ष शुक्रवार को ‘सोशल मीडिया वालंटियर्स’ को संबोधित करेंगे। उसके बाद वह लखनऊ के इंदिरा गाँधी प्रतिष्ठान में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा