लाइव न्यूज़ :

केरल के एक गांव में जमीन से सुनाई दे रहीं रहस्यमयी आवाजें! आखिर क्या है माजरा, विशेषज्ञ जल्द करेंगे दौरा

By भाषा | Updated: June 2, 2023 15:07 IST

केरल में कोट्टयम जिले के एक गांव में लोगों ने जमीन के नीचे से रहस्यमयी आवाजें सुनाई देने की शिकायत की है। केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनका विशेषज्ञ दल जल्द ही इलाके का निरीक्षण करेगा।

Open in App

कोट्टयम: केरल में कोट्टयम जिले के एक छोटे से गांव में रह रहे लोग उस समय चिंतित हो गए, जब उन्हें जमीन से नीचे से रहस्यमयी आवाजें सुनाई दीं। कोट्टयम के चेनाप्पडी गांव के लोगों ने बताया कि उन्हें शुक्रवार को तड़के दो बार बहुत तेज आवाजें सुनाई दीं। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह की शुरुआत में भी गांव और इसके आस-पास इसी प्रकार की आवाजें सुनाई दी थीं।

ग्रामीणों ने बताया कि आस-पास के वातावरण में कोई बदलाव नजर नहीं आता और केवल वैज्ञानिक अध्ययन से ही पता चल सकता है कि भूमि के नीचे से इस तरह की आवाजें आने का कारण क्या है। केरल खनन एवं भूविज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उनका विशेषज्ञ दल जल्द ही इलाके का निरीक्षण करेगा।

विभाग के एक सूत्र ने कहा कि जब इस सप्ताह की शुरुआत में आवाजें सुनाई दी थीं, उन्होंने तब इलाके का मुआयना किया था। सूत्र ने बताया, ‘‘आज फिर से इस प्रकार की जोरदार आवाज सुनाई देने की खबरों के आधार पर हमारे विशेषज्ञ पुन: जगह का निरीक्षण करेंगे।’’

उसने साथ ही कहा कि जमीन की सतह के नीचे से बार-बार इस तरह की आवाज आने का असल कारण तभी पता चल सकता है, जब पृथ्वी विज्ञान केंद्र (सीईएस) इसे लेकर विस्तृत वैज्ञानिक अध्ययन करे।

सूत्र ने कहा, ‘‘इस प्रकार की गतिविधि का विश्लेषण करने के संबंध में हमारी अपनी सीमाएं हैं, इसलिए हमने इलाके का मुआयना करने और अध्ययन करने के लिए सीईएस से अनुरोध किया है।' उसने कहा कि भूविज्ञान विभाग के विशेषज्ञ फिर से क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और इस संबंधी विवरण का विश्लेषण करने का प्रयास करेंगे।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत