लाइव न्यूज़ :

मैसूर के इस मशहूर होटल में पीएम नरेंद्र मोदी को क्यों नहीं मिला कमरा?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: February 19, 2018 23:50 IST

होटल ललित पैलेस के मना करने के बाद जिला प्रशासन ने मैसूर के होटल 'रेडिसन ब्लू' में वैकल्पिक बंदोबस्त किया।

Open in App

शादियों का मौसम चल रहा है। गली, चौहारे, गेस्ट हाउस, होटल... हर जगह शादियों की धूम है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसी शादी की वजह से मैसूर के एक होटल में कमरा नहीं मिल सका। दरअसल, कर्नाटक में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। यहां अपनी जमीन बनाने के लिए बीजेपी एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को मैसूर में थे। पीएम मोदी और उनके स्टाफ को रविवार को मैसूर के मशहूर होटल ललित महल पैलेस में कमरा नहीं मिल सका। होटल प्रबंधन का कहना था कि ललित महल पैलेस के लगभग सभी कमरे पहले ही एक शादी समारोह के लिए बुक थे।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक होटल ललित पैसलेस के महाप्रबंधक जोसेफ मथियास का कहना है कि हमारे पास पीएम मोदी के लिए कमरा बुक करने का प्रस्ताव आया था। पीएम मोदी और उनके स्टाफ को रविवार शाम चेक-इन करना था। लेकिन उस दिन होटल में एक शादी समारोह था जिस वजह से लगभग सभी कमरे पहले ही बुक थे। सिर्फ तीन कमरे खाली थे लेकिन प्रधानमंत्री और उनके स्टाफ के लिए इतना पर्याप्त नहीं था।  लेकिन उस डेट पर ज्यादातर कमरे एक शादी समारोह के लिए बुक थे।

होटल ललित पैलेस के मना करने के बाद जिला प्रशासन ने मैसूर के होटल 'रेडिसन ब्लू' में वैकल्पिक बंदोबस्त किया। कहा जा रहा है कि रेडिसन ब्लू में रविवार को एक शादी का रिसेप्शन था। पीएम मोदी की सुरक्षा को देखते हुए होटल प्रबंधन ने रिसेप्शन का समय बदलने का निवेदन किया। जिससे पीएम मोदी को कमरा मिल सका।

... तो अगली बार से अगर आपको भी शादियों की वजह से तकलीफ उठानी पड़े तो इस खबर को पढ़िएगा। दिल को सुकून मिलेगा कि शादियों ने पीएम मोदी तक को एडजस्ट करना पड़ता है।

मैसूर में क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कनार्टक में एक बार फिर से 10% कमीशन वाली सरकार का मुद्दा उछाल दिया है। उन्होंने यहां यह बताया कि पिछली बार बैंगलुरु में उनके इस बयान के बाद उन्हें कई सारे लोगों ने फोन और मैसेज के माध्यम से इस पर अपनी नाराजगी जताई थी। हालांकि उन्होंने इसे सकारात्मक बताते हुए कहा कि यहां उससे भी ज्यादा है। लेकिन उनके इस बयान के बाद विपक्ष ने उन्हें आड़े हाथों में लिया था। पीएम मोदी यह बयान सोमवार को कनार्टक के मैसूर के पास श्रवणबेलगोला में  जैन धर्म के भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक महोत्सव के दौरान दिया।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण