लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मास्क न पहनने वाले बयान पर मचा बवाल, बाद में स्वीकार की अपनी गलती 

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 24, 2020 10:05 IST

मास्क न पहनने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'मास्क न पहनने को लेकर मेरा बयान कानून का उल्लंघन प्रतीत होता है। यह पीएम की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और खेद व्यक्त करता हूं।'

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मास्क न पहनने को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया।उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।

भोपालः मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के मास्क न पहनने को लेकर दिए गए बयान के बाद बवाल मच गया, जिसके बाद उन्हें अपने बयान पर सफाई देनी पड़ी है। साथ ही साथ कहा है कि वह अपनी गलती स्वीकार करते हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम में शामलि होने आए नरोत्तम मिश्रा बिना मास्क पहने दिखाई दिए। इस पर संवाददाताओं ने उनसे मास्क न पहनने की वजह पूछ ली, जिस पर उन्होंने जवाब दिया कि वो किसी भी कार्यक्रम में मास्क नहीं पहनते हैं।  

उनके मास्क न पहनने वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद उन्होंने कहा, 'मास्क न पहनने को लेकर मेरा बयान कानून का उल्लंघन प्रतीत होता है। यह पीएम की भावना के अनुरूप नहीं था। मैं अपनी गलती स्वीकार करता हूं और खेद व्यक्त करता हूं। मैं मास्क पहनूंगा। मैं सभी से मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग रखने की भी अपील करता हूं।'

इससे पहले जुलाई में भी नरोत्तम मिश्रा का मास्क न पहनने का मामला चर्चित रहा था। कांग्रेस ने कहा था कि मिश्रा से कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन कराने वाले बीजेपी नेता को 11,000 रुपये का इनाम दिया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेद्र सिंह सलूजा ने पूछा था कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोज़ कहते हो मास्क लगाओ, दो गज की दूरी रखो। लेकिन आपके गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा इन नियमों को कब अमल में लाएंगे? 

सलूजा ने घोषणा की थी कि जो बीजेपी नेता, मंत्री नरोत्तम मिश्रा को सलाह देकर उन्हें नियमित तौर पर मास्क पहनने, दो गज की दूरी रखने, कोरोना के प्रोटोकॉल और दिशा-निर्देश का पालन करने के लिए प्रेरित करेगा, कांग्रेस उसे प्रदेश की जनता के हित में किए गए एक अच्छे कार्य के लिए 11,000 रुपये की राशि इनाम के रूप में देगी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि गृह मंत्री मिश्रा न तो मास्क पहनते हैं और न ही मंत्री होने के बावजूद जनता से मिलते वक्त शारीरिक दूरी का ध्यान रखते हैं। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशकोरोना वायरसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील