लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री रहे एमवी राजशेखरन का निधन, कई दिनों से थे बीमार

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2020 09:09 IST

एमवी राजशेखरन पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने भी राजशेखरन के निधन पर दुख जताया है।

Open in App
ठळक मुद्देवरिष्ठ कांग्रेस नेता एमवी राजशेखरन का बेंगलुरु में निधन, कई दिनों से थे बीमारकर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने जताई संवेदना, बताया विनम्र और परिपक्व राजनेता

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एमवी राजशेखरन का निधन हो गया है। उनका निधन बेंगलुरु में सोमवार सुबह एक प्राइवेट अस्पताल में हुआ। वह 91 साल के थे और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे पत्नी गिरिजा राजशेखरन, दो बेटों और दो बेटियों को छोड़ गए हैं।

राजशेखरन का जन्म 12 सितंबर, 1928 को रामनगरा जिले के मारालावाडी में हुआ था। एक कृषक परिवार से आने वाले राजशेखरन एमएलसी सहित सासंद और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने राजशेखरन के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे एक साधारण, विनम्र और राजनेता के रूप में एक परिपक्व शख्स थे।

येदियुरप्पा ने आगे कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री एस निजलिंगप्पा के दामाद श्री राजशेखरन की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर अच्छी पकड़ थी और उन्होंने ग्रामीण विकास पर अध्ययन के लिए एक संस्थान बनाया था।' मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्होंने लोकसभा में कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें मूल्यों पर आधारित राजनीति करने के लिए जाना जाता था और उन्होंने केंद्रीय राज्य योजना एवं सांख्यिकी मंत्री के तौर पर भी सेवाएं दी थीं।' 

येदियुरप्पा ने राजशेखरन की आत्मा की शांति और उनके परिवार एवं समर्थकों को इस क्षति को सहने की ताकत देने की प्रार्थना की।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल