लाइव न्यूज़ :

मोहन भागवत के विवादित बोल- मिलिट्री 6 महीने में सेना तैयार करती है, संघ 3 दिन में कर सकता है

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 11, 2018 17:33 IST

मोहन राव भागवत ने छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के अंतिम दिन रविवार( 11 फरवरी) को कहा कि स्वयंसेवकों को जब जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाया गया है।

Open in App

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहन राव भागवत हमेशा ही अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में रहते हैं।  मोहन राव भागवत ने छह दिवसीय मुजफ्फरपुर यात्रा के अंतिम दिन रविवार( 11 फरवरी) को कहा कि छह महीने में  मिलिट्री जितनी सेना तैयार करती है, संघ वह सिर्फ दिन दिन में करके दिखा सकता है। देश का संविधान इसकी इजाजत दे तो संघ ऐसा करके दिखा सकता है। देश को कभी अगर फोर्स की जरूरत पड़ी तो संघ तीन दिन में सेना तैयार कर देगा। 

स्वयंसेवक देश के लिए बलिदान देने को हमेशा तैयार हैं 

उन्होंने स्कूल मैदान में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि संघ मिलिट्री संगठन नहीं है। यह एक पारिवारिक संगठन है, लेकिन संघ में सेना जैसा ही अनुशासन है। उन्होंने कहा कि स्वयंसेवक देश की रक्षा के लिए हंसते-हंसते बलिदान देने को तैयार रहते हैं।

भारत-चीन के युद्ध की भागवत ने की चर्चा

भागवत ने कहा कि अगर देश पर कभी भी किसी तरह कि विपदा आती है तो स्वयंसेवक संघ मौजूद रहेगा। भारत-चीन के युद्ध की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि जब चीन ने हमला किया तो सिक्किम सीमा क्षेत्र के तेजपुर से पुलिस-प्रशासन के अधिकारी डरकर बोरिया-बिस्तर लेकर भाग गए थे, उस समय संघ के स्वयंसेवक सीमा पर मिलिट्री फोर्स के आने तक डटे रहे। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयंसेवकों को जब जो जिम्मेदारी मिली है उसे बखूबी निभाया गया है। आज भी देश को जरूरत पड़े और संविधान इजाजत दे तो तीन दिनों में स्वयंसेवकों की सेना तैयार हो जाएगी।

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतनीतीश कुमार के बाद कौन बनेगा मुख्यमंत्री?, दिल्ली से लेकर नागपुर तक दौड़ लगा रहे भाजपा नेता, देखिए लिस्ट में कौन शामिल?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर